RK Bhatt Bawra Appointed District President for Kushinagar by World Bhojpuri Conference आरके भट्ट बावरा विश्व भोजपुरी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष बने, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsRK Bhatt Bawra Appointed District President for Kushinagar by World Bhojpuri Conference

आरके भट्ट बावरा विश्व भोजपुरी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष बने

Kushinagar News - कुशीनगर में साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने आरके भट्ट बावरा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ मणि ने कहा कि भट्ट के प्रयासों से भोजपुरी...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरSat, 24 May 2025 09:53 AM
share Share
Follow Us on
आरके भट्ट बावरा विश्व भोजपुरी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष बने

कुशीनगर। जनपद में साहित्यिक गतिविधियों को ऊंचाई देने एवं साहित्य के क्षेत्र में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए विश्व भोजपुरी सम्मेलन के द्वारा शिक्षक, पत्रकार, कवि एवं साहित्यकार आरके भट्ट बावरा को जनपद कुशीनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ मणि के द्वारा मनोनयन पत्र प्रदान करते हुए कहा गया है कि विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन, भोजपुरी लोकगीत, लोक नृत्य, लोक संगीत और साहित्य को ऊंचाई पर पहुंचाने, उसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जनपद में श्री भट्ट के द्वारा किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। इस पद पर मनोनयन के उपरांत अपेक्षा और विश्वास है कि जनपद में भोजपुरी संस्कृति, भोजपुरी कला, नृत्य, गीत व संगीत परंपराओं के संवर्धन, संरक्षण को और गति मिलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।