30 क्विंटल सरकारी खाद्यान्न चोरी, कोटेदार ने अज्ञात के खिलाफ दी तरीर
Sonbhadra News - खुटहन के रुस्तमपुर गांव में शुक्रवार रात कोटेदार के कमरे से चोरों ने 30 क्विंटल खाद्यान्न चुरा लिया। चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर 60 बोरी गेहूं चुरा लिया। कोटेदार देवतादीन यादव ने थाने में रिपोर्ट...
खुटहन। रुस्तमपुर गांव में शुक्रवार की रात कोटेदार द्वारा वितरण हेतु कमरे में रखें 30 क्विंटल खाद्यान्न के दरवाजे का ताला रेतकर चोरों ने पार कर दिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर कोटेदार देवतादीन यादव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। गांव के डिहिया मार्ग पर श्रीकृष्ण पाण्डेय की तीन कमरे का मकान बना है। जिसमें दसकों पूर्व से कोटेदार के द्वारा खाद्यान्न रखा जाता है। लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण भी यहीं से किया जाता है। रात में अज्ञात चोर कमरे के दरवाजे का ताला रेतकर भीतर रखा 60 बोरी गेहूं उठा ले गए।
घटना की जानकारी होते ही तमाम ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।