बाघ से भिड़े तेंदुए की मौत, इंडो-नेपाल बार्डर के पास मिला शव
Bahraich News - बहराइच में, इंडो-नेपाल सीमा से 50 मीटर अंदर एक नर तेंदुए का शव बरामद किया गया। डीएफओ के अनुसार, तेंदुए की मौत बाघ के साथ संघर्ष के कारण श्वांसनली फटने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि...

बहराइच। इंडो-नेपाल सीमा से 50 मीटर अंदर कतर्निया रेंज के कौड़ियाला बीट से नर तेंदुए का शव शनिवार को भोर बरामद किया गया है। डीएफओ के मुताबिक बाघ व तेंदुए में संघर्ष हुआ है, जिसके चलते श्वांसनली फटने की वजह से तेंदुए के मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की गई है। अधिकारियों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव को जला दिया गया है। लगातार वन्यजीवों की मौत से उनक सुरक्षा चुनौती बन गई है। नेपाल सीमा से लगा कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्निया रेंज का कौड़ियाला बीट सीमा से लगा हुआ है। सुबह वन कर्मियों की टीम सरहद पर गश्त कर रही थी, तभी उनकी नजर महज 50 मीटर अंदर पड़े शव पर पड़ी।
तेंदुए की मौत की खबर से विभागीय अधिकारी सकते में आ गए। एसडीओ व रेंजर मौके पर पहुचे। शव को रेंज कार्यालय पर लाया गया। डीएफओ ने बताया कि नर तेंदुए की उम्र करीब आठ साल है। उसकी बाघ या फिर दूसरे बड़े वन्यजीव के साथ संघर्ष हुआ है। बरामद शव के सभी अंग सुरक्षित रहे। दो पशु चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। जिसमें तेंदुए की श्वांसनली पंचर पाई गई। जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।