ठाकुर गिरि उर्फ पुजारी बाबा की मनायी गयी पुण्य तिथि
Kushinagar News - फाजिलनगर, हिन्दुस्तान संवाद। व्यक्ति अपने सामाजिक कार्यों के बदौलत हमेशा याद किया

फाजिलनगर, हिन्दुस्तान संवाद। व्यक्ति अपने सामाजिक कार्यों के बदौलत हमेशा याद किया जाता है। लोग उनके नहीं रहने के बाद भी ऐसे लोगों का मिसाल प्रस्तुत कर समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं।
ये बातें विकास खंड के कोइलसवा बुजुर्ग में स्व. ठाकुर गिरि उर्फ पुजारी बाबा की 32 वीं पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने कही। उन्होंने कहा कि स्व. गिरि ने आजीवन संस्कृतियों को संजोने व सहेजने का कार्य किया। क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने उनके स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि उनका मानना था कि हमारी संस्कृति और सभ्यता कायम रही तो समाज में कभी समरसता की कमी नहीं आएगी और सभ्य समाज के लिये आपसी समरसता अति आवश्यक है। कार्यक्रम को भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, सामाजिक कार्यकर्ता केदार सिंह, महेन्द्र नाथ उपाध्याय, चिरंजी सिंह आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का अध्यक्षता पूर्व विधायक गंगासिंह कुशवाहा ने तथा संचालन कवि मनंजय तिवारी ने किया। अंत में आयोजक रामबृक्ष गिरि व रामप्रीत गिरि ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष अमलेश तिवारी, शेषनाथ मिश्रा, राणा प्रताप सिंह, महेंद्र शर्मा, अंजेश भारती, मनोज गिरि, अमन गिरि, चन्द्र भूषण गिरि आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।