Young Scientist Represents India at World Biochemistry Conference in South Korea युवा वैज्ञानिक ने दक्षिण कोरिया में किया देश का प्रतिनिधित्व, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsYoung Scientist Represents India at World Biochemistry Conference in South Korea

युवा वैज्ञानिक ने दक्षिण कोरिया में किया देश का प्रतिनिधित्व

Kushinagar News - नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के युवा वैज्ञानिक डॉ. मनीष कुशवाहा ने दक्षिण कोरिया में विश्वस्तरीय जैव रसायन और आणविक जीव विज्ञान सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरFri, 23 May 2025 06:03 AM
share Share
Follow Us on
युवा वैज्ञानिक ने दक्षिण कोरिया में किया देश का प्रतिनिधित्व

पकड़ियार बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले युवा वैज्ञानिक ने दक्षिण कोरिया में आयोजित विश्वस्तरीय जैव रसायन और आणविक जीव विज्ञान सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर जिले का मान बढ़ाया है। लौकरिया गांव के निवासी डॉ. मनीष कुशवाहा राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। वह दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में 20 से 23 मई तक चल रहे 31 वें एफएओबीएमबी सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह सम्मेलन जैव रसायन और आणविक जीव विज्ञान के क्षेत्र में नवीनतम प्रगति और अनुसंधान पर केन्द्रित है।

इसमें वायर, इम्यूनोलॉजी, न्यूरो साइंस और ड्रग डिस्कवर जैसे विषय शामिल हैं। डॉ. मनीष प्रतिरक्षा विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शोध कर रहे हैं। उनका शोध शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली की मजबूती पर आधारित है। ऐसे में उनके शोध को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का भी मौका मिला है। मनीष का चयन इस बात का प्रमाण है कि भारत के युवा वैश्विक मंच पर अपनी छाप छोड़ने में सक्षम हैं। बताते चलें कि उनके पिता रमायन कुशवाहा एक लघु किसान हैं। उनके एक भाई चिकित्सक हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा आरके चिल्ड्रेन एकेडमी पकड़ियार, स्नातक कुशीनगर और पीएचडी बनारस में हुई है। इस दक्षिण कोरिया में हो रहे इस वैश्विक सम्मेलन के लिए भारत के प्रतिनिधि रूप में उनके चयन पर विजय प्रताप, राजेश, दिनेश, बबलू, पारसनाथ, सुरेश, शारदा, उमेश, डीके, हीरा आदि ने प्रसन्नता जताई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।