Adult Elephant Found Dead at Nepal-India Border in Kanchanpur नेपाल में मृत पाया गया वयस्क हाथी, पहुंचे अधिकारी, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsAdult Elephant Found Dead at Nepal-India Border in Kanchanpur

नेपाल में मृत पाया गया वयस्क हाथी, पहुंचे अधिकारी

Lakhimpur-khiri News - कंचनपुर के दोधारा चांदनी नगरपालिका वार्ड नंबर तीन बडुवाल टोल के पास नेपाल-भारत सीमा के दशगजा क्षेत्र में एक वयस्क हाथी मृत अवस्था में पाया गया। शुक्लाफांटा राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों ने बताया कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीThu, 3 April 2025 11:47 PM
share Share
Follow Us on
नेपाल में मृत पाया गया वयस्क हाथी, पहुंचे अधिकारी

कंचनपुर के दोधारा चांदनी नगरपालिका वार्ड नंबर तीन बडुवाल टोल के पास नेपाल भारत सीमा के क्षेत्र दशगजा में एक वयस्क हाथी मृत अवस्था में पाया गया है। शुक्लाफांटा राष्ट्रीय उद्यान के वरिष्ठ संरक्षण अधिकारी मनोज साह के अनुसार हाथी सीमा स्तंभ नंबर 800 से लगभग 500 मीटर दक्षिण में दशगजा क्षेत्र में मृत पाया गया। चूंकि घटना सीमा क्षेत्र में हुई है, इसलिए नेपाल और भारत दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां, उद्यान और वन प्रशासन के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के दौरान, मृत हाथी का शरीर दशगजा क्षेत्र में और उसका सिर नेपाली भूमि में पाया गया। फिलहाल हाथी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।