निजी स्कूलों की फीस, कोर्स बिक्री के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस और कॉपी किताबों के दामों के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और सरकार से...

लखीमपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस से लेकर कॉपी किताबों के कोर्स बिक्री मनमानी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। शहर के विलोबी मैदान में एकत्र होकर कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि देश व प्रदेश में महंगाई व बेरोजगारी चरम सीमा पर है। ऊपर से प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस से लेकर कॉपी किताबों के कोर्स पर खुलेआम धन उगाही की जा रही है। इससे आम आदमी त्रस्त है। शासन प्रशासन मूक दर्शक बना है। मांग की कि बढ़ी हुई फीस कम की जाए कोर्स के दाम कम किए जाएं। मांगे न माने जाने पर कांग्रेसी धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान रवि प्रताप सिंह, शिव सहाय सिंह, रामकुमार मिश्रा, संजय गोस्वामी, कृष्ण वर्मा, शिवकुमार सिंह, बृजेश कुमार गौतम, महिला जिलाध्यक्ष मंजू मिश्रा, लतीफ आजम आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।