Grand Ram Barata Celebrated After Ram Vivah in Mailani मैलानी में निकाली गई राम बारात, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsGrand Ram Barata Celebrated After Ram Vivah in Mailani

मैलानी में निकाली गई राम बारात

Lakhimpur-khiri News - मैलानी में चल रहे रामलीला कार्यक्रम में राम विवाह के बाद भव्य राम बारात निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह बारात का स्वागत किया। प्रभु श्रीराम द्वारा धनुष भंग नाट्य का मंचन किया गया, जिसके बाद माता...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीTue, 15 April 2025 01:50 AM
share Share
Follow Us on
मैलानी में निकाली गई राम बारात

मैलानी। नगर में चल रहे रामलीला कार्यक्रम में राम विवाह के बाद भव्य राम बारात निकाली गई। जिसका श्रद्वालुओ ने जगह -जगह स्वागत किया। रामलीला मंचन के क्रम में प्रभु श्रीराम के द्वारा धनुष भंग नाट्य का मचंन किया गया। धनुष भंग होते ही माता सीता ने प्रभु श्रीराम के गले में माला डाल दी। दर्शको ने जयकारा लगाकर प्रभु श्रीराम और माता सीता को नमन किया। राम विवाह के बाद नगर में भव्य रामबारात निकाली गई। जो मेन मार्केट, मैलानी गांव, पलिया रोड, बाईपास होते हुए पुनः धनुष यज्ञ मेला मैदान में आ गई। रामबारात में मेला कमेटी के पदाधिकारी, नपं अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी, कई भाजपा पदाधिकारी और श्रद्वालुजन उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।