धूमधाम से किया गया अशोक मौर्य स्तम्भ निर्माण का शिलान्यास
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में बुद्ध जयंती के अवसर पर सम्राट अशोक मौर्य के स्तम्भ का शिलान्यास हुआ। मुख्य अतिथि विधायक योगेश वर्मा और नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव रहे। निर्माण जन सहयोग से किया जाएगा। विधायक ने...

लखीमपुर, संवाददाता। बुद्ध जयंती के पर शहर के पावर हॉउस टैक्सी स्टैंड के पास सम्राट अशोक मौर्य के स्तम्भ निर्माण का शिलान्याय किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा व विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव रहीं। भूमि पूजन के साथ निर्माण की शुरुआत की गई। मनमोहन मौर्य व पारस मौर्य ने बताया कि अशोक स्तम्भ का निर्माण जन सहयोग से कराया जा रहा है। सम्राट अशोक देश के महान शासकों में से एक हैं। स्तम्भ के रूप में उनकी सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण रखना है। संचालन देवराज मौर्य व विश्वनाथ मौर्य ने किया। अतिथियों ने भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्पार्चन करके कार्यक्रम की शुरुआत की।
भाजपा जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व एमएलसी आर एस कुशवाहा, विक्की अजमानी, जगदीश गुप्ता, संतोष मौर्य ने अतिथियों के साथ भूमि पूजन किया। विधायक ने कहा कि भारत बुद्ध की शिक्षा पर चलने वाला देश है। बुद्ध ने मानवता, करुणा और शांति की शिक्षा दी है। पूरी दुनिया उन्हें नमन करती है। इरा श्रीवास्तव ने कहा सम्राट अशोक ने बुद्ध धर्म को अपनाया व बुद्ध की शिक्षा को जन जन तक पहुंचाने का काम किया। इस दौरान सुरेंद्र तोलानी, अशोक अवस्थी, रामेन्द्र धुरिया, राकेश बरनवाल, चंद्र प्रकाश वर्मा, संदीप वर्मा, सुधीर शुक्ला, उमेश चौरसिया, ओमप्रकाश राजपूत, संदीप गौतम, राम गोपाल मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।