India Issues Alert on Nepal Border After Pakistan Air Strike Heightened Security Measures ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर पर सतर्कता, जवानों ने किया मार्च, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsIndia Issues Alert on Nepal Border After Pakistan Air Strike Heightened Security Measures

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर पर सतर्कता, जवानों ने किया मार्च

Lakhimpur-khiri News - भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद नेपाल की सीमा पर अलर्ट घोषित किया है। सुरक्षा इंतजाम पुख्ता किए गए हैं और जवान चौबीस घंटे गश्त कर रहे हैं। बार्डर पर भारतीय और नेपाली नागरिकों की गहनता से जांच...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीThu, 8 May 2025 12:47 AM
share Share
Follow Us on
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर पर सतर्कता, जवानों ने किया मार्च

गौरीफंटा। पाकिस्तान पर हुई एयर स्ट्राइक के बाद भारत नेपाल पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बार्डर इलाके में सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता कर लिए गए हैं। गौरीफंटा बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा कर्मी भी अलर्ट मोड में हैं। 24 घण्टे बार्डर इलाके में गश्त की जा रही है। बार्डर पार करने वालों पर नजर रखी जा रही है। ताकि को अराजकतत्व बार्डर क्रॉस न कर सके। मंगलवार की रात भारत ने पाकिस्तान में एक स्ट्राइक की है। जिससे दोनों देशों में तनाव की स्थिति बढ़ गई है। हालातो को देखते हुए पुलिस पब्लिक के साथ मॉक ड्रिल कर रही है।

वहीं खीरी का एक बड़ा हिस्सा नेपाल से सटा हुआ है। नेपाल की सीमा खुली हुई है। कोई भी आसानी से बार्डर पार कर सकता है। जिसको देखते हुए बॉर्डर पर अलग घोषित कर दिया गया है। जवानों को अलर्ट किया है। गश्त 24 घण्टे की जा रही है। लोगों पर नजर रखी जा रही है। एसएसबी के साथ कस्टम, पुलिस, वन विभाग और पीएसी संयुक्त रूप से नो मैंस लैंड पर फ्लैग मार्च कर रही है। बार्डर पर जवान डॉग स्क्वॉड के साथ आने जाने वाले भारतीय व नेपाली नागरिक व उनके वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है। सीमा पर तैनात जवान चौबीस घंटे निगरानी में जुटे हुए हैं। ताकि कोई अराजक तत्व बॉर्डर पर न कर सके। पुलिस और एसएसबी के जवान बॉर्डर इलाके में रहने वाले लोगों से बात कर रहे हैं और उनसे अपील की जा रही है कि अगर उनको कोई अराजक तत्व दिखाई दे या किसी की गतिविधि संदिग्ध लगे तो वह इसकी सूचना तुरंत नजदीकी बीओपी या पुलिस को दें। ताकि बार्डर की सुरक्षा बनी रहे और लोग भी सुरक्षित रहें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।