गन्ना छील रही महिला पर बाघ ने किया हमला, घायल
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर के खीरी थाना क्षेत्र में गन्ना छील रही 50 वर्षीय मुन्नी देवी पर बाघ ने हमला कर दिया। अन्य ग्रामीणों ने उसे बचाया, लेकिन वह घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर...

लखीमपुर/नकहा। खीरी थाना क्षेत्र में खेत में गन्ना छील रही महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। खेत पर काम कर रहे बाकी लोगों ने किसी तरह महिला को बाघ के पंजे से बचाया। लेकिन तब तक महिला घायल हो चुकी थी। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। वन विभाग ने बाघ की मौजूदगी की पुष्टि नहीं की है। विभाग इसे तेंदुए का हमला मान रहा है। शारदानगर रेंज के गांव सकेथू निवासी 50 वर्षीय मुन्नी देवी गुरुवार को खेत में गन्ना छीलने गई थी। बताया जाता है कि महिला खेत में गन्ना छील रही थी। गांव के बाकी लोग भी गन्ना छील रहे थे। तभी गन्ने के अंदर एक बाघ छिपकर बैठा हुआ था। बताया जाता है कि बाघ ने महिला पर हमला कर दिया। शोर शराबा हुआ तो बाकी लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तरह महिला को बाघ के पंजे से बचाया। आनन-फानन महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। बताया जाता है कि बाघ ने महिला के चेहरे पर हमला किया है। उसके चेहरे के मांस गायब हो गया है। बताया जाता है कि महिला की हालत ज्यादा नाजुक है। उसको लखनऊ रेफर कर दिया गया है। उधर ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पर शारदा नगर रेंज के रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने बाघ को ट्रेस करने की कवायद शुरू कर दी है। लोगों को खेतों की तरफ न जाने की सलाह दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।