Tragic Accident Man Killed in Hit-and-Run on National Highway अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsTragic Accident Man Killed in Hit-and-Run on National Highway

अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

Lakhimpur-khiri News - उचौलिया के डुडौलिया गांव मोड़ पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय अशोक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने साथी नरवीर सिंह के साथ बाइक से जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीWed, 14 May 2025 01:20 AM
share Share
Follow Us on
अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

उचौलिया। नेशनल हाईवे पर गुरुद्वारा के पूरब डुडौलिया गांव मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम डुडौलिया निवासी 50 वर्षीय अशोक सिंह पुत्र अर्जुन सिंह और गांव के ही नरवीर सिंह के साथ बाइक से मोहदियापुर जा रहे थे कि अचानक पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अशोक सिंह की मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

बताते चलें कि बीते 15 फरवरी को अशोक सिंह के बड़े बेटे देवेन्द्र सिंह हत्या कर दी गई थी और शव उसके ही कमरे में बन्द मिला था और छोटे बेटे की भी सात साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पूरे परिवार में अशोक सिंह की पत्नी सुमन सिंह और पुत्रवधू रेखा पोता अंश व पोती सृष्टि ही बची है। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।