पत्नी की दूसरी शादी से नाराज पति ने की सनसनीखेज वारदात, प्रेमी को दौड़ाकर गड़ासे से काट डाला
लखनऊ में पत्नी की दूसरी शादी से नाराज पति ने सनसनीखेज वारदात कर दी। दोस्त के साथ मिल कर प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। पूछताछ कर रही है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में पत्नी की दूसरी शादी से नाराज पति ने दोस्त के साथ मिलकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला। दोनों ने रविवार देर रात प्रेमी को दोड़ाकर गड़ासे से गला काट डाला। नहर में शव फेंक कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या में प्रयुक्त गड़ासा गांव के बाहर से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
लखनऊ में रहीमाबाद थाना क्षेत्र के मवई कला गांव की घटना है। यहां गांव निवासी संजय (40) की हत्या कर दी गई है। संजय डाला चालक था। उसकी शादी बरौरा हुसैन बाड़ी, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ निवासी रानी से हुई थी। शादी के बाद उसके संबंध पड़ोसी महिला से हो गए थे। प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि संजय अपनी पत्नी रानी को छोड़कर मीरा से शादी कर ली। इससे मीरा का पहला पति दूसरे पति संजय से चिढ़ गया। मीरा के पहले पति सुनील ने कई बार जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस दौरान वह साजिश रचने लगा।
रविवार देर रात को मीरा का पहला पति संजय के घर पहुंचा। उसके साथ उसका दोस्त भी था। संजय को दौड़ लिया और गड़ासे से उसकी हत्या कर दी है। उसका शव नहर में फेंक दिया। हत्यारोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। उधर, फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।