भाजपा सरकार ने आठ साल में विकास का कोई कार्य नहीं किया : अखिलेश
Lucknow News - समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने आठ साल में कोई विकास कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ समाजवादी सरकार के विकास कार्यों का श्रेय ले रही है।...

लखनऊ। विशेष संवाददाता। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने आठ साल के कार्यकाल में विकास का कोई कार्य नहीं किया इतने वर्षों की सरकार के बाद भी भाजपा के केंद्र, प्रदेश के लोग समाजवादी सरकार में हुए विकास कार्यों का ही फीता काट रहे हैं। पनकी तापीय विस्तार योजना,नेवेली लिग्नाइट पावर प्लांट, कानपुर मेट्रो की नींव समाजवादी सरकार में रखी गई थी, अब भाजपा के लोग उन्हीं परियोजनाओं के गीत गा रहे हैं। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा के लोग बताए कानपुर में लाल इमली के बारे में भाजपा सरकार की कोई योजना है क्या? भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
इस सरकार में हर कार्य और हर विभाग में भ्रष्टाचार है। लूट और बेईमानी चरम पर है। भाजपा की बेईमानी के बोझ तले ‘अप्रैल में लखीमपुर में टंकी फटी, अब ‘मई में सीतापुर में टंकी फट गई। लगता है जून में कहीं और भाजपा की तथाकथित ईमानदारी का डंका फटेगा। ये तो शुक्र है कि जो लोग जल जीवन मिशन की जाँच करने निकले थे, वे भरभरा के ज़मींदोज़ हो गयी इस टंकी के आसपास नहीं थे। भाजपा ने तो जल से छल करके भ्रष्टाचार की हर हद को पार कर दिया है। पानी की टंकियां भाजपा के भ्रष्टाचार का भार सह नहीं पा रही हैं। उत्तर प्रदेश में ऐसी लूट और भ्रष्टाचार कभी नहीं था जो आज भाजपा की सरकार में चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।