Akhilesh Yadav Criticizes BJP for Injustice Against Dalits in Uttar Pradesh भाजपा में पदनाम मिलता है पदमान कभी नहीं : अखिलेश, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAkhilesh Yadav Criticizes BJP for Injustice Against Dalits in Uttar Pradesh

भाजपा में पदनाम मिलता है पदमान कभी नहीं : अखिलेश

Lucknow News - समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर दलितों के साथ अन्याय और अत्याचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दलितों के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध हो रहे हैं। यादव ने भाजपा को...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 21 April 2025 05:40 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा में पदनाम मिलता है पदमान कभी नहीं : अखिलेश

लखनऊ। विशेष संवाददाता। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के अंदर पदनाम भले किसी दलित, पिछड़े को मिल जाए पर ‘पदमान कभी नहीं मिलता। उनके नाम से चुनाव लड़े जाते हैं लेकिन मुख्यमंत्री की तो छोड़ो उन्हें और भी कोई कुर्सी नहीं दी जाती है। अखिलेश यादव ने सोमवार को जारी बयान में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि दलितों पर अत्याचार के मामले में भाजपा सरकार के समय में यूपी नंबर एक है। सवाल है कि दलितों के खि़लाफ़ सबसे ज़्यादा अपराधों में भाजपा शासित उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, ओड़िशा, महाराष्ट्र जैसे राज्य क्यों आगे हैं।

भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश के दलितों के साथ अन्याय, अत्याचार चरम पर है। भाजपा सरकार आरक्षण और आजादी तो छीन ही रही है अब तो सत्ता संरक्षित प्रभुत्ववादी, दबंग और गुण्डे जान ले, रहे हैं। प्रयागराज में गेहूं काटने से इंकार करने पर हुई दलित युवक की हत्या अंदर से हिला देने वाली घटना है।

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा मूलतः परम्परागत प्रभुत्ववादियों की पार्टी है और वर्चस्ववादी भाजपाइयों की बुनियादी सोच सामंतवादी है, जिसमें ग़रीब, वंचित, दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, आधी आबादी (महिलाओं) और आदिवासियों के लिए सिर्फ़ अपमान और ज़लालत के अलावा और कुछ नहीं है। मन, मानस और आचरण में भाजपाई आज़ादी से पहले की ही सोच में जी रहे हैं। इसीलिए भाजपाई संविधान के भी विरोधी हैं क्योंकि भाजपा में संगठन और सरकार के प्रमुख पदों पर हमेशा ही केवल कुछ ख़ास लोग ही विराजमान रहते हैं और बाक़ी दौड़-भाग, डंडा-झंडा, बैनर-दरी के काम औरों को दे दिये जाते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।