Chandigarh University Official Attacked in Car Overtaking Dispute in Mohanlalganj ओवरटेक करने के विवाद में दबंगों ने चण्डीगढ़ विवि के प्रशासनिक अधिकारी को पीटा, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsChandigarh University Official Attacked in Car Overtaking Dispute in Mohanlalganj

ओवरटेक करने के विवाद में दबंगों ने चण्डीगढ़ विवि के प्रशासनिक अधिकारी को पीटा

Lucknow News - फोटो है:: मोहनलालगंज, संवाददाता मोहनलालगंज में कार ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 16 Feb 2025 10:13 PM
share Share
Follow Us on
ओवरटेक करने के विवाद में दबंगों ने चण्डीगढ़ विवि के प्रशासनिक अधिकारी को पीटा

मोहनलालगंज में कार ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में चण्डीगढ़ विवि के प्रशासनिक अधिकारी पर हमला किया गया। कार सवार युवकों ने अधिकारी को जमकर पीटा। जिससे चेहरे पर चोट लगी। बीच सड़क विवाद की सूचना पर सिसेण्डी चौकी से पुलिस कर्मी पहुंचे। मुकदमा लिखने के बजाए दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया। इस बीच प्रशासनिक अधिकारी के साथ हुई घटना का अधिकारियों को पता चला। जिसके बाद मोहनलालगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। उन्नाव से लखनऊ आते वक्त हुआ विवाद

उन्नाव सेमरी निवासी सचिन सिंह चण्डीगढ़ विवि में प्रशासनिक अधिकारी हैं। रविवार को वह उन्नाव से लखनऊ आ रहे थे। मौरावां उत्तरगांव के पास पहुंचने पर कार सवार हार्न बजाने लगे। आगे जगह नहीं होने के कारण सचिन ने पास नहीं दिया। यह बात कार सवार युवकों को बर्दाश्त नहीं हुई। मौका मिलते ही ओवरटेक कर युवकों ने प्रशासनिक अधिकारी की कार रोक ली। विरोध करने पर युवकों ने गाली दी। सचिन ने युवकों को अनदेखा कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। इस पर युवकों ने कार का गेट खोलकर प्रशासनिक अधिकारी को घसीट लिया। बीच सड़क उन्हें पीटा गया। झगड़ा होते देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सिसेण्डी चौकी से पहुंचे पुलिस कर्मी और दोनों पक्षों को साथ ले गए। चौकी पर प्रशासनिक अधिकारी की बात सुनने के बजाए उन पर सुलह का दबाव डाला गया।

अधिकारियों के हस्तक्षेप पर हुआ मुकदमा

आरोपितों के साथ पुलिस कर्मियों को नरमी बरतते देख पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई। इस बीच प्रशासनिक अधिकारी की एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई। जिसके बाद अधिकारियों ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि दाउदपुर निवासी अमित कुमार, सुधीर और अचलीखेड़ा निवासी सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।