कांग्रेस के राजनैतिक कार्यक्रम बंद, संगठन सृजन जारी रहेगा
Lucknow News - - प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सभी निवर्तमान पदाधिकारियों को दिए निर्देश, अपने-अपने जिलों

प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली के निर्देश पर राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। फैसला पहलगाम आतंकी घटना के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के मद्देनजर लिया गया है। हालांकि, इस बीच प्रदेश कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम चलता रहेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सभी निवर्तमान पदाधिकारियों को इस बाबत निर्देश भी जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी निवर्तमान पदाधिकारी अपने-अपने जिलों में जाएं और वहां मजबूत संगठन निर्माण में सहयोग करें। वर्ष 2025 को कांग्रेस ने संगठन का वर्ष घोषित किया है। प्रदेश में भी जिला स्तर तक की इकाई तय करने के लिए समय-सीमा तय कर दी गई है।
जिले में पांच परतों में संगठन बनाया जाना है, जिसकी अंतिम परत बूथ स्तर के संगठन की होगी। इसके लिए 15 अगस्त की मियाद तय की गई है। पांच परतों में जिला और शहर स्तर के बाद ब्लॉक, मंडल, न्याय पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन बनाया जाना है। निगरानी के लिए जिले-जिले कंट्रोल रूम निगरानी के लिए जिले-जिले पर कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। सभी जिलों के कंट्रोल रूम संगठन सृजन के लिए प्रदेश स्तर पर बने कंट्रोल रूम के संपर्क में रहेंगे। संगठन सृजित करने के मानक प्रदेश स्तर से तय किए जा रहे हैं। सभी जिला इकाइयों को उन निर्देशों का पालन करने के आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों पर अमल की स्थिति जांचने की भी योजना तैयार की गई है। संगठन में नियुक्त किए जाने वाले पदाधिकारियों के नाम जिले के कंट्रोल रूम के मार्फत प्रदेश के कंट्रोल रूम तक पहुंचेंगे और यहां उनकी पड़ताल की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।