Crackdown on Illegal Constructions Intensifies as Teams Act on Day Five नेपाल सीमा से सटे जिलों में मदरसों में मिली कई गड़बड़ियां, अतिक्रमण हटाए गए, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsCrackdown on Illegal Constructions Intensifies as Teams Act on Day Five

नेपाल सीमा से सटे जिलों में मदरसों में मिली कई गड़बड़ियां, अतिक्रमण हटाए गए

Lucknow News - लखनऊ में नेपाल सीमा से सटे जिलों में प्रशासन और पुलिस ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कई मदरसों को सील किया गया और सरकारी जमीन पर बने धार्मिक स्थलों को ध्वस्त किया गया। अब तक 36 मदरसों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 30 April 2025 10:36 PM
share Share
Follow Us on
नेपाल सीमा से सटे जिलों में मदरसों में मिली कई गड़बड़ियां, अतिक्रमण हटाए गए

अवैध निर्माण के खिलाफ तेज हुई कार्रवाई पांचवे दिन कई टीमों ने एक साथ कार्रवाई की लखनऊ, प्रमुख संवाददाता नेपाल सीमा से सटे जिलों में प्रशासन और पुलिस ने बुधवार को भी बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान प्रशासन ने मदरसों में कई गड़बड़ियां पकड़ी, फिर इन्हें सील कर दिया गया। इसी तरह अवैध अतिक्रमण को ढहा दिया गया। राजस्व की टीम ने कई लोगों को नोटिस भी दिया। सरकारी जमीन पर बने धार्मिक स्थलों को भी गिरा दिया गया। प्रशासन ने पांचवें दिन कई टीमों के साथ कार्रवाई शुरू की। श्रावस्ती में चार मदरसों को सील कर दिया। ये मदरसे बिना मान्यता के चल रहे थे।

नेपाल सीमा के 15 किमी. के दायरे में अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण को हटा दिया गया। इस जिले में अब तक 36 मदरसों को सील किया जा चुका है। पीलीभीत में नेपाल सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटा दिया गया। यहां कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उनकी एक नहीं चली। इसी तरह महाराजगंज की नौतनवा तहसील में 13 अवैध मदरसे व मस्जिदों पर कार्रवाई की जा चुकी है। निचलौल तहसील में छह और फरेंदा में 14 अवैध अतिक्रमण हटाये गए। नेपाल सीमा के पास लखीमपुर खीरी की दो तहसीलें निघासन और पलिया हैं। पलिया में कृष्णानगर व चंदन चौकी में अवैध अतिक्रमण ध्वस्त कराये गए। बलरामपुर में एक मदरसे पर हुए कब्जे को हटा लिया गया। यहां पांच लोगों को नोटिस दिया गया। दो मजारों से अवैध कब्जा हटाया गया। यहां 20 मदरसे मानकों के विपरीत चलते पाए गए थे। इनमें निर्धारित पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाया जा रहा था। इन सभी मदरसों को बंद करा दिया गया। बहराइच कीनानपारा और मिहींपुरवा तहसील में पांच-पांच अतिक्रमण हटवा दिए गए। सिद्धार्थनगर में एक अतिक्रमण हटाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।