इंजीनियर और व्यवसायी को लिंक भेजकर 60 लाख ठगे
Lucknow News - - केवाईसी अपडेट और ट्रेडिंग के नाम से भेजा था लिंक - साइबर थाने में

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर जालसाजों ने सिंचाई विभाग के इंजीनियर और व्यवसायी को लिंक भेजककर 60 लाख रुपये ठग लिए। इंजीनियर राकेश को केवाईसी अपडेट कराने और व्यवसायी को शेटर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर जालसाजों ने व्हाट्सऐप पर लिंक भेजा था। दोनों ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस टीम जालसाजों के खातों की डिटेल खंगाल रही है। इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना ब्रजेश कुमार यादव के मुताबिक विनीतखंड-छह में रहने वाले राकेश कुमार बुलंदशहर में सिंचाई विभाग में इंजीनियर हैं। उनका खाता बुलंदशहर की आईडीबीआई बैंक की शाखा में है। पांच मई को केवाईसी अपडेट करने का मैसेज आया।
इसके बाद लिंक आया। लिंक खोलकर आधार और पैन कार्ड अपडेट किया। इसके बाद छह मई को देखा तो खाते से तीन बार में 13.50 लाख रुपये उड़ा दिए। बैंक से जानकारी ली तो ठगी का पता चला। उधर, आलमबाग की समर विहार कालोनी निवासी नागेंद्र कुमार बाजपेयी ने बताया कि फरवरी में उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा गया। ग्रुप पर शेयर ट्रेडिंग में मनुाफे की जानकारी दी जाती थी। एक दिन ग्रुप एमडिन ने कैनियन कैपिटल फाइनेंस आसएआरएल का प्रमाणपत्र भेजा। इसके बाद क्यूआईबी ट्रेडिंग का लिंक भेजा। लिंक खोलने पर जो डिटेल मांगी गई उसे भर दी। इसके बाद 10 हजार रुपये पहले लगाए। उसे यूएस डॉलर में बदलकर अधिक मुनाफे का झांसा देकर ग्रुप एडमिन ने ट्रेडिंग की। भारतीय रुपयों में ट्रेडिंग में पांच दिन बाद एक लाख रुपये का मुनाफा दिखाया। यह देखकर और लालच बढ़ा तो धीरे-धीरे 46,60,900 रुपये लगा दिए। ठगी का पता चलने पर थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जालसाजों के बैंक खातों की डिटेल्स खंगाली जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।