Deputy CM Brijesh Pathak Inaugurates Maharishi Dayanand Hall in Lucknow स्वामी दयानंद जी ने आर्य समाज की स्थापना कर समाज को दी नयी दिशा - ब्रजेश पाठक, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsDeputy CM Brijesh Pathak Inaugurates Maharishi Dayanand Hall in Lucknow

स्वामी दयानंद जी ने आर्य समाज की स्थापना कर समाज को दी नयी दिशा - ब्रजेश पाठक

Lucknow News - उपमुख्यमंत्री ने किया महर्षि दयानंद प्रशाल का उद्धाटन लखनऊ, संवाददाता। आर्य समाज मंदिर,

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 12 May 2025 06:51 PM
share Share
Follow Us on
स्वामी दयानंद जी ने आर्य समाज की स्थापना कर समाज को दी नयी दिशा - ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ने किया महर्षि दयानंद प्रशाल का उद्धाटन लखनऊ, संवाददाता। आर्य समाज मंदिर, गणेशगंज स्थित नवीनीकृत महर्षि दयानंद प्रशाल का उद्घघाटन सोमवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। इस मौके पर स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी जी ने आर्य समाज की स्थापना करके समाज को नयी दिशा दी। स्वामी जी ने समाज को शिक्षित करने के उद्देश्य से देश भर में डीएवी कॉलेजों की स्थापना करायी। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि हमारे शहर में भी डीएवी कॉलेज है, जो निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने संस्था की प्रगति के लिए हर प्रकार का सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर आर्य समाज गणेशगंज के मंत्री मनमोहन तिवारी ने बताया कि आर्य समाज की स्थापना नौ मई 1880 में स्वामी दयानंद सरस्वती जी द्वारा की गयी थी। आर्य समाज के प्रधान डॉ सत्यकाम आर्य ने अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न प्रदान कर उपमुख्यमंत्री को सम्मानित किया। इस अवसर पर उपमंत्री आनंद मोहन तिवारी, डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो राजीव कुमार त्रिपाठी, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय मिश्र, बालिका विद्यालय मोती नगर की प्रधानाचार्या डॉ लीना मिश्रा, प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डॉ केके पांडेय, अजय सिंह, देवेन्द्र नाथ मिश्र, सुधा शर्मा, नरेन्द्र कुमार वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। शांति पाठ के साथ सभा का समापन हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।