पुलिस में चयनित 30 छात्रों के अलावा 45 मेधावियों को किया सम्मानित
Saharanpur News - गंगोह के श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मन्दिर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बोर्ड परीक्षा में मेधावी छात्रों को पुरस्कार राशि और ट्रॉफी दी गई। यूपी पुलिस भर्ती में चयनित 30 छात्रों को...

गंगोह। श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह मे बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के यूपी पुलिस भर्ती में चयनित 30 छात्र/छात्राओं को भी स्मृति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा के मेधावियों इशू पांचाल, अंशिका, आयुषी प्रजापति, प्रियांशी सैनी, जाहनवी, वंश, तुलाक्षी, परी, लवी, हाई स्कूल में नितिका, अभिषेक, वंशिका को क्रमानुसार 1500, 1000, 500 रूपये पुरस्कार राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया। इण्टर के 30 और हाईस्कूल के 15 को नगदराशि देने वालों में जंगबहादुर अग्रवाल, डा कमलकान्त गुप्ता रहें। विधायक किरत सिंह ने 30 छात्र-छात्राओं के पुलिस मे चुने जाने को विद्यालय व समाज के लिए गौरव और योगी सरकार की पारदर्शी और ईमानदार नीति का परिचायक बताया।
सीओ रूचि गुप्ता, नीरज अग्रवाल, राकेश तायल, योगेन्द्र गर्ग, सत्यपाल सिंह, संजय कान्त गुप्ता ने विचार व्यक्त कियें। अध्यक्षता उमेश गोयल व आभार प्रधानाचार्य शुभम गुप्ता ने जताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।