Deputy CM Keshav Prasad Maurya Addresses Public Issues Orders Quick Solutions to Land Disputes भूमि कब्जे के मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम भेजें : केशव प्रसाद मौर्य, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsDeputy CM Keshav Prasad Maurya Addresses Public Issues Orders Quick Solutions to Land Disputes

भूमि कब्जे के मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम भेजें : केशव प्रसाद मौर्य

Lucknow News - - उप मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर सुनी समस्याएं लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 9 June 2025 08:29 PM
share Share
Follow Us on
भूमि कब्जे के मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम भेजें : केशव प्रसाद मौर्य

बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों से उत्पीड़न व भूमि विवाद इत्यादि से संबंधित समस्याएं लेकर लोग उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पास पहुंचे। सोमवार को सात कालिदास मार्ग पर स्थित उनके सरकारी आवास में जनता दर्शन में उन्होंने भूमि कब्जे के मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर तत्काल मामलों के समाधान के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए। ज्यादातर भूमि विवाद, भूमि कब्जाने और उत्पीड़न से ही संबंधित थे। वहीं अतिक्रमण, सड़क व विद्युत से संबंधित समस्याएं भी लोगों ने उन्हें बताईं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान किया जाए।

प्रत्येक व्यक्ति की हर समस्या का हर संभव निदान किया जाए। जन समस्याओं के समाधान के लिए जवाबदेही तय की जाए। किसी भी फरियादी को दोबारा कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनता दर्शन में हरदोई, प्रयागराज, बरेली, मुरादाबाद, रायबरेली, कानपुर, सोनभद्र, औरैया, अंबेडकरनगर व सीतापुर सहित विभिन्न जिलों से लोग जनता दर्शन में पहुंचे। उप मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।