Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsFatal Accident on Sultanpur Road Ashok Yadav Dies from Hit-and-Run
सुलतानपुर रोड पर माली की मौत
Lucknow News - रविवार शाम सुलतानपुर रोड पर रहमतनगर के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय अशोक यादव की मौत हो गई। वे जनेश्वर मिश्र पार्क में माली के रूप में काम करते थे और बाइक से गंगागंज जा रहे थे। गंभीर रूप...
Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 9 June 2025 01:43 AM

सुलतानपुर रोड पर रहमतनगर के पास रविवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय अशोक यादव की मौत हो गई। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश त्रिपाठी के मुताबिक अशोक जनेश्वर मिश्र पार्क में माली का काम करते थे। बाइक से वह गंगागंज की ओर जा रहे थे। इस बीच रहमतनगर के पास किसी वाहन की टक्कर से वह बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस उन्हें सीएचसी गोसाईंगंज लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।