हज यात्रा के लिए 288 यात्री भरेंगे पहली उड़ान
Lucknow News - -हज हाउस में रियाल एक्सचेंज के लिए खोला गया काउंटर -हज यात्रा की पहली उड़ान

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता
हज यात्रा 2025 के लिए हज यात्रियों की रिपोर्टिंग शुरु हो गई है। शनिवार को मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस में 288 हज यात्रियों ने बुकिंग पूरी करायी। हज यात्रा 2025 की पहली उड़ान 29 अप्रैल को रात 2 बजकर 40 मिनट पर है। पहली उड़ान से 288 हज यात्रा हज के लिए उड़ान भरेंगे। जिसमें 166 हज यात्री लखनऊ और 88 हज यात्री बाराबंकी से हैं। हज यात्रियों की सुविधा के लिए हज हाउस में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का काउंटर लगाया गया है।
राज्य हज समिति सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि एसबीआई काउंटर से हज यात्री भारतीय रुपए के बदले रियाल एक्सचेंज कर सकते हैं। इसके लिए हज यात्रियों को पासपोर्ट की छायाप्रति, आधार कार्ड, पैनकार्ड की छायाप्रति, हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट से वर्तमान स्टेट्स का प्रिंट आउट लग देना होगा। श्री तिवारी ने बताया कि हज यात्री 2100 सऊदी रियाल लेने के लिए 50 हजार रुपए सीधे कैश जमा कर ले सकते हैं। जिसके लिए एसबीआई में खाता होना आवश्यक नही होगा। 2100 सऊदी रियाल या 50 हजार से अधिक विदेशी मुद्रा लेने के लिए एसबीआई में खाता होना आवश्यक है। हज यात्रा 2025 में लखनऊ एम्बारकेशन से तकरीबन छह हजार यात्री हज के लिए प्रस्तान करेंगे। पूरे प्रदेश से 13500 यात्री हज पर जा रहे हैं। लखनऊ से हज पर जाने वालों की संख्या 600 है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।