IPL Showdown Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals - High Voltage Clash at Ekana Stadium दिल्ली कैपिटल्स से हिसाब चुकता करने उतरेगा लखनऊ, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsIPL Showdown Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals - High Voltage Clash at Ekana Stadium

दिल्ली कैपिटल्स से हिसाब चुकता करने उतरेगा लखनऊ

Lucknow News - दिल्ली कैपिटल्स से हिसाब चुकता करने उतरेगा लखनऊ दिल्ली कैपिटल्स से हिसाब चुकता करने उतरेगा लखनऊ दिल्ली कैपिटल्स से हिसाब चुकता करने उतरेगा लखनऊ दि

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 21 April 2025 06:47 PM
share Share
Follow Us on
 दिल्ली कैपिटल्स से हिसाब चुकता करने उतरेगा लखनऊ

- बीते 24 मार्च को दिल्ली ने अपने घर में लखनऊ सुपरजायंट्स को दी थी शिकस्त - दोनों टीमों के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला आज

- इकाना स्टेडियम पर, शाम 7:30 बजे से

लखनऊ, संवाददाता।

लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घरेलू मैदान पर मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स से हिसाब बराबर करने उतरेगी। आईपीएल के इस संस्करण में लखनऊ सुपर जांयट्स का पहला मुकाबला दिल्ली से हुआ था, जिसमें दिल्ली ने उसे तीन गेंद बाकी रहते एक विकेट से हरा दिया था। ऐसे में लखनऊ सुपरजायंट्स के पास यह हिसाब बराबर करने को शानदार मौका है। राजस्थान रॉयल्स को जयपुर में हराकर लौटे लखनऊ सुपरजायंट्स टीम इकाना स्टेडियम में जीत का सिलसिला कायम रखने उतरेंगे, वहीं पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस से मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स जीत की राह पाना चाहेगी।

इस हाईवोल्टेज मुकाबले में दोनों टीमें टक्कर की है। लखनऊ में बल्लेबाजों की फौज है, जिन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन से विरोधी टीमों की नाक में दम कर रखा है। बल्लेबाजों में सबसे पहला नाम आता है निकोलस पूरन का। उनकी आतिशी बल्लेबाजी जीत की गारंटी बन चुकी है। दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 75 रन बनाए थे। ईडन गार्डन में केकेआर के खिलाफ नाबाद 87, गुजरात टाइटंस के खिलाफ 61, सनराइजर्स के खिलाफ 70 और दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 75 रन बनाये हैं। अब तक आठ मैचों में 350 से अधिक रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर है। इसके बाद मार्करम और मिचेल मार्श भी फार्म में चल रहे हैं। मार्करम ने आरआर के खिलाफ 66, गुजरात टाइटंस के खिलाफ 58, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 53 और केकेआर के खिलाफ 47 रन बनाए हैं। आयुष बदोनी और अब्दुल समद भी धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। कमजोर गेंदबाजी लखनऊ के लिए मुसीबत बन रही है। स्पीडस्टार मयंक यादव के मैदान में उतरने को सभी को बेसब्री से इंतजार है। दिल्ली के खिलाफ उनके खेलने की संभावना है।

राहुल के लिए करनी होगी किलेबंदी

लखनऊ के पूर्व कप्तान केएल राहुल लखनऊ की हार का कारण बन सकते हैं। दिल्ली टीम में शामिल राहुल को रोकने के लिए एलएसजी को किलेबंदी करनी ही होगी। उन्हें रोकने का इंतजाम करना होगा। वह इकाना स्टेडियम की रग-रग से वाकिफ है। पहले तीन सत्रों में वह लखनऊ की कप्तान रह चुके हैं। राहुल का धमाकेदार फार्म में भी हैं। उन्होंने छह मैचों में 53.20 की औसत से 266 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में कुलदीप यादव किसी भी टीम को सस्ते में निपटा सकते हैं। उन्होंने सात मैच में 14.58 की औसत से 12 विकेट लिए हैं। मिचेल स्टार्क भी लखनऊ के बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन सकते हैं।

दोनों टीमों के बीच अब तक हुए मुकाबले

कुल मैच हुए- 5

दिल्ली जीता- 3

लखनऊ जीता- 2

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।