Monsoon can knock over eastern UP in two to three days दो से तीन दिन दिनों में पूर्वी यूपी में दस्तक दे सकता है मानसून, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsMonsoon can knock over eastern UP in two to three days

दो से तीन दिन दिनों में पूर्वी यूपी में दस्तक दे सकता है मानसून

Lucknow News - विशेष संवाददाता,राज्य मुख्यालय। दो दिन बाद यानि 17-18 जून के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 14 June 2020 06:35 PM
share Share
Follow Us on
दो से तीन दिन दिनों में पूर्वी यूपी में दस्तक दे सकता है मानसून

विशेष संवाददाता--राज्य मुख्यालयदो दिन बाद यानि 17-18 जून के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार के साथ ही पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों में मानसून पहुंचने के बाबत पूरी अनुकूल स्थितियां बनी हुई हैं।मौसम निदेशक जे.पी.गुप्त के अनुसार झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। अगले दो से तीन दिनों के बीच पूर्वी यूपी में मानसून की बारिश शुरू होने के के पूरे आसार बन गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मानसून से पहले की बारिश का सिलसिला भी सोमवार से शुरू हो सकता है। फिलहाल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश का सिलसिला बना हुआ है। शनिवार की शाम से रविवार की सुबह के दरम्यान प्रदेश में सबसे अधिक 4-4 सेंटीमीटर बारिश पूरनपुर और स्वार, 3-3 सेमी बारिश रामपुर, सिकन्दरा राव के अलावा 2-2 सेमी बारिश आंवला और बहेड़ी में दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 15 जून से बुधवार 17 जून के बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-पानी के आसार हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।