आईजीओटी पोर्टल पर सिर्फ 58387 कर्मियों का ही पंजीकरण
Lucknow News - लखनऊ में पंचायतीराज विभाग के कर्मचारियों का आईजीओटी पोर्टल पर पंजीकरण कराने में लापरवाही की जा रही है। कुल 109105 कर्मचारियों में से केवल 58387 का पंजीकरण हुआ है। कई जिलों में 10 प्रतिशत से भी कम...

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता पंचायतीराज विभाग के कर्मचारियों का आईजीओटी पोर्टल पर पंजीकरण कराने में लापरवाही बरती जा रही है। भारत सरकार की ओर से तैयार किए गए इस पोर्टल पर शत-प्रतिशत कर्मचारियों का पंजीकरण कराया जाना अनिवार्य है। विभाग में कार्यरत कुल 109105 में से 58387 कर्मचारियों का ही अभी तक पंजीकरण कराया गया है। बुलंदशहर, संतकबीर नगर, मऊ और अंबेडकरनगर में 10 प्रतिशत से भी कम कर्मचारियों का ही रजिसट्रेशन हुआ है। वहीं 59 जिलों में 10 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक कर्मचारी इस पर पंजीकृत हैं। पंचायतीराज विभाग की ओर से गुरुवार को इस पोर्टल पर कराए गए पंजीकरण की फिर से समीक्षा की जाएगी।
जिन जिलों की स्थिति ठीक नहीं हैं, वहां जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब-तलब किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।