Rajeshwar Singh Advocates Comprehensive Development in Sarojininagar Meeting योजनाओं की जानकारी रखे कार्यकर्ता, विपक्ष के दुष्प्रचार का दें जवाब - डॉ राजेश्वर सिंह, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsRajeshwar Singh Advocates Comprehensive Development in Sarojininagar Meeting

योजनाओं की जानकारी रखे कार्यकर्ता, विपक्ष के दुष्प्रचार का दें जवाब - डॉ राजेश्वर सिंह

Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। कानपुर रोड, बंथरा स्थित एक निजी होटल में सोमवार को सरोजनीनगर विधायक

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 5 May 2025 10:31 PM
share Share
Follow Us on
योजनाओं की जानकारी रखे कार्यकर्ता, विपक्ष के दुष्प्रचार का दें जवाब - डॉ राजेश्वर सिंह

लखनऊ, संवाददाता। कानपुर रोड, बंथरा स्थित एक निजी होटल में सोमवार को सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा ‘सरोजनीनगर मंडल पदाधिकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को केवल बूथ स्तर तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को समग्र दृष्टिकोण से समझकर जनता तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों की जानकारी सभी कार्यकर्ताओं को होनी चाहिए। जिससे जनता को योजनाओं का लाभ समुचित रूप से मिल सके। विपक्ष द्वारा किये जाने वाले दुष्प्रचार को भी रोका जा सके। समाजवादी पार्टी की विचारधारा पर तीखा प्रहार करते हुए विधायक ने कहा कि पीडीए की बात करने वालों के एजेंडे में सामान्य वर्ग की कोई जगह नहीं है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने न केवल रामबाई आंबेडकर के नाम पर बने जिले का नाम बदला, बल्कि दलितों को मिलने वाले सरकारी टेंडर आरक्षण को समाप्त किया। पहलगाम आतंकी हमले को गंभीर बताते हुए विधायक ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी जी कड़ा जबाब देंगे। राज्य राजधानी क्षेत्र के विकास से मिलेगा नया आयाम - विधायक ने बताया कि वर्ष 2022 में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) बोर्ड के गठन के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव दिया था। आज उसे कैबिनेट के माध्यम से स्वीकृति प्रदान कर समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्या ने कहा कि जनता को योजनाओं और उपलब्धियों की सटीक जानकारी देना कार्यकर्ताओं का उत्तरदायित्व है। इसके लिए प्रत्येक पदाधिकारी को योजनाओं की प्रगति से निरंतर अवगत रहना चाहिए। तारा शक्ति केन्द्र बरौली का किया लोकार्पण सम्मेलन के दौरान विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ‘तारा शक्ति केंद्र, बरौली का लोकार्पण किया। इसके साथ ही क्षेत्र की चार प्रमुख स्वयं सहायता समूहों की संचालिकाओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय मौर्या, पूर्व सांसद रीना चौधरी, ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, रंजीत रावत, गंगाराम भारती, राजकुमार सिंह, शंकरी सिंह, रेनू सिंह, सुभाष पासी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।