Retired Employee s House Robbed in Nigohan Jewelry and Cash Stolen रिटायर कर्मी के घर घुस कर चोरों ने चार लाख के गहने उड़ाए, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsRetired Employee s House Robbed in Nigohan Jewelry and Cash Stolen

रिटायर कर्मी के घर घुस कर चोरों ने चार लाख के गहने उड़ाए

Lucknow News - निगोहां के भटपुरा में एक रिटायर कर्मचारी के घर चोरी हुई। चोर ने आंगन में लगे जाल को काटकर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे 21 हजार रुपये और चार लाख के गहने चुरा लिए। पीड़ित ने निगोहां कोतवाली में...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 2 April 2025 10:11 PM
share Share
Follow Us on
रिटायर कर्मी के घर घुस कर चोरों ने चार लाख के गहने उड़ाए

निगोहां। निगोहां भटपुरा में मंगलवार रात आवास विकास के रिटायर कर्मचारी के घर चोर आंगन में लगा जाल काट कर दाखिल हुए। इसके बाद अलमारी में रखे 21 हजार रुपये और करीब चार लाख के गहने बटोर कर भाग गए। पीड़िता ने निगोहां कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। भटपुरा निवासी रिटायर कर्मचारी रामस्वरूप प्रजापति के मुताबिक मंगलवार रात वह परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। सुबह नींद खुलने पर आंगन में पड़ा लोहे का जाल कटा मिला। दूसरे कमरे में रखी अलमारी भी खुली थी। जिसमें रखे करीब 21 हजार रुपये और चार लाख के गहने गायब थे। एसओ निगोहां अनुज तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।