Solving Issues in Sarojini Nagar Industrial Area Officials Conduct Inspection औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को पहुंचे अफसर, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsSolving Issues in Sarojini Nagar Industrial Area Officials Conduct Inspection

औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को पहुंचे अफसर

Lucknow News - सरोजनी नगर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट लखनऊ के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया। उद्योग बंधु की बैठक में समस्याओं को नोट किया गया। मैन्युफैक्चरर्स...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 27 Feb 2025 09:07 PM
share Share
Follow Us on
औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को पहुंचे अफसर

परेशानियों का निकाला जाएगा समाधान लखनऊ। प्रमुख संवाददाता

सरोजनी नगर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट लखनऊ के निर्देश पर गुरुवार को अधिकारियों की टीम ने यहां का निरीक्षण किया। औद्योगिक क्षेत्र मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की ओर से उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए मौके की स्थिति देखी। उद्योग बंधु की बैठक में डीएम के निर्देश के चलते अधिकारियों ने एक तरफ से सारी समस्याएं देखीं। उन्हें नोट भी किया है।

निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन, डिप्टी कमिश्नर उद्योग मनोज चौरसिया के अलावा नगर निगम, जल निगम, पीडब्ल्यूडी, यूपीएसआईडीसी के अधिकारी उपस्थित थे। सरोजनी नगर औद्योगिक क्षेत्र मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नीलमणि और महासचिव रितेश श्रीवास्तव भी मौजूद थे। रितेश श्रीवास्तव ने कहा कि संयुक्त निरीक्षण से उनकी समस्याओं का समाधान निकलेगा। औद्योगिक क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने कहा कि वह जिला प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारियों के आभारी हैं। हमारी समस्याओं को समझने और उनका समाधान निकालने के लिए संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण से सरोजनी नगर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का समाधान निकालने में मदद मिलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।