समीक्षा अधिकारी बनने को पेपर लीक गिरोह से जुड़ा,गिरफ्तार
Lucknow News - - एक साल बाद दबोचा गया, प्रयागराज में दर्ज है मुकदमा लखनऊ, संवाददाता। एसटीएफ ने

एसटीएफ ने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी पेपर लीक गिरोह से जुड़े मेडिकल फर्म संचालक को गिरफ्तार कर लिया। करीब एक साल से आरोपित फरार था। व्यापारी ने समीक्षा अधिकारी की नौकरी पाने के लिए 15 लाख में पेपर खरीदने का सौदा किया था। इसके बाद परीक्षा में भी शामिल हुआ। इस बीच पेपर लीक होने का मुकदमा दो मार्च 2024 को प्रयागराज के सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया गया। करीब 24 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। डॉक्टर के कहने पर भरा था फार्म सीओ लाल प्रताप सिंह ने बताया कि ठाकुरगंज मनोचा बेकरी के पास से बालागंज रस्तोगी निवासी कुमार अभिनन्दन को पकड़ा गया।
आरोपित के संबंध समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी 2023 परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले गिरोह से हैं। यह बात जेल गए आरोपितों से पूछताछ में सामने आई थी। अभिन्नदन अलाया के नाम से मेडिकल फर्म चलाता है। इस दौरान ही उसकी पहचान वृंदावन कॉलोनी निवासी डॉ. शरद कुमार से हुई। आरोपित ने बताया कि तुम कहां व्यापार के चक्कर में पड़े हो। समीक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति होनी है। 15 लाख रुपये खर्च करो अधिकारी बन जाओगे। सरकारी नौकरी के प्रलोभन में अभिनन्दन ने हामी भरते हुए एक लाख रुपये एडवांस दिए थे। भोपाल बुला कर दिया था पेपर सीओ एसटीएफ ने बताया कि डॉ. शरद कुमार के कहने पर अभिनन्दन 9 फरवरी 2024 को भोपाल गया था। आनन्द नगर के होटल कमल पैलेस में कई लड़के पहले से मौजूद थे। जिन्हें परीक्षा में आने वाला पेपर दिया गया। सभी प्रश्नों को पेपर खरीदने वाले युवकों ने नोट कर लिया। कुछ दिन बाद हुई परीक्षा में लीक हुए पेपर वाले प्रश्न आए। अभिनन्दन भी परीक्षा में शामिल हुआ था। साथियों के पकड़े जाने के बाद से था फरार 2 मार्च 2024 को प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में उप्र लोकसेवा आयोग सचिव अशोक कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसके साथ ही गिरोह से जुड़े राजीव नयन, सुभाष प्रकाश, विवेक उपाध्याय समेत करीब 24 आरोपित गिरफ्तार हो चुके है। वहीं, अभिनन्दन बाद से ही फरार था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।