Uttar Pradesh Emerges as Top Destination for Religious and Buddhist Tourism बौद्ध पर्यटन में यूपी की बड़ी छलांग, पहुंचे 61 लाख से अधिक श्रद्धालु, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttar Pradesh Emerges as Top Destination for Religious and Buddhist Tourism

बौद्ध पर्यटन में यूपी की बड़ी छलांग, पहुंचे 61 लाख से अधिक श्रद्धालु

Lucknow News - -बौद्ध स्थलों के विकास और वैश्विक प्रचार का दिख रहा सकारात्मक परिणाम: जयवीर

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 12 May 2025 06:31 PM
share Share
Follow Us on
बौद्ध पर्यटन में यूपी की बड़ी छलांग, पहुंचे 61 लाख से अधिक श्रद्धालु

धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में यूपी पहली पसंद बनकर उभरा है। वहीं बौद्ध पर्यटन के क्षेत्र में भी प्रदेश ने बड़ी छलांग लगाई है। प्रदेश बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में भी उभरकर सामने आया है। वर्ष 2024 में प्रदेश में लगभग 65 करोड़ पर्यटक पहुंचे, जिनमें से 61 लाख 47 हजार 826 श्रद्धालु भगवान बुद्ध से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों पर आए। इसमें लाखों विदेशी भी शामिल थे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न बौद्ध स्थलों पर आने वालों में 3 लाख 53 हजार 461 विदेशी पर्यटक और 57 लाख 94 हजार 365 भारतीय शामिल रहे।

उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश विशेष रूप से यहां का बौद्ध परिपथ (बौद्ध सर्किट) वैश्विक धार्मिक पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा बौद्ध स्थलों के विकास और प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों का यह सकारात्मक परिणाम है। कौशांबी पहुंचे सर्वाधिक पर्यटक साल 2024 में बौद्ध स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक 24 लाख 74 हजार 460 श्रद्धालु कौशांबी पहुंचे। इसके बाद कुशीनगर में 22 लाख 42 हजार 913, सारनाथ में 11 लाख 80 हजार 157, श्रावस्ती में 1 लाख 27 हजार 222, कपिलवस्तु में 79 हजार 418 और संकिसा (फर्रुखाबाद) में 43 हजार 656 श्रद्धालु दर्शन के लिए आए। यह आंकड़े इन स्थलों के धार्मिक और पर्यटन महत्व को दर्शाते हैं। 2022 में आए थे 22 लाख से अधिक लोग जयवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 से 2025 के बीच उत्तर प्रदेश में बौद्ध पुनरुत्थान अभियान को नई गति मिली है। पर्यटन विभाग ने थाईलैंड, वियतनाम, मलेशिया, श्रीलंका, भूटान, जापान, लाओ पीडीआर, कंबोडिया, सिंगापुर और इंडोनेशिया जैसे बौद्ध बहुल देशों के टूर ऑपरेटरों, भिक्षुओं और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए विशेष फैम ट्रिप (फैमिलियराइजेशन ट्रिप) का आयोजन किया। इन यात्राओं के माध्यम से प्रदेश में स्थित बौद्ध स्थलों, उनसे जुड़े सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में आए पर्यटकों में 48,498 विदेशी और 21,91,594 भारतीय थे। पर्यटकों की बढ़ती संख्या राज्य के पर्यटन विकास की ओर इशारा करती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।