BJP Mandal Formation Process Underway Meetings Held in Kishni Block मंडल गठन से पहले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से करें संपर्क, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsBJP Mandal Formation Process Underway Meetings Held in Kishni Block

मंडल गठन से पहले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से करें संपर्क

Mainpuri News - मैनपुरी। भाजपा के मंडल गठन की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को किशनी ब्लाक सभागार में मंडल गठन को लेकर बैठक हुई।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीMon, 12 May 2025 07:41 PM
share Share
Follow Us on
मंडल गठन से पहले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से करें संपर्क

भाजपा के मंडल गठन की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को किशनी ब्लाक सभागार में मंडल गठन को लेकर बैठक हुई। बैठक में जिले के प्रवासी बनाए गए अशोक भारती ने भाग लिया। उन्होंने मंडल के अध्यक्षों से बात की। कहा कि मंडल गठन में सभी वर्गों के लोगों को शामिल किया जाए। गठन से पहले मंडल में रहने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क करें। अशोक भारती ने कहा कि मंडल कार्य समिति में मंडल अध्यक्ष के अलावा 60 लोगों की कार्य समिति बनेगी। मंडल की टीम में 6 उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, 6 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष भी बनाना है। मंडल की टीम में पांच महिलाओं को जिम्मेदारी देना अनिवार्य है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि जनपद में मंडल गठन को लेकर मंडलों बैठकें शुरू हो गई हैं। बैठक में जो जिले के पदाधिकारियों को जिस मंडल में लगाया गया है वह वहां पर पहुंचें। मंडलों के गठन की प्रक्रिया को पूर्ण कराएं। सोमवार को मंडल गठन को लेकर पतारा, समान, किशनी में बैठकें आयोजित हुईं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।