Wildlife Trafficking Monitor Lizards and Other Species Smuggled for Tantric Practices तंत्र मंत्र के लिए भी की जा रही वन्यजीवों की तस्करी, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsWildlife Trafficking Monitor Lizards and Other Species Smuggled for Tantric Practices

तंत्र मंत्र के लिए भी की जा रही वन्यजीवों की तस्करी

Lucknow News - लखनऊ में तंत्र मंत्र के लिए गोह, उल्लू, नेवला और सांप जैसे वन्यजीवों की तस्करी की जा रही है। पकड़े गए दो तस्करों के पास गोह के आठ अंग और अन्य सामग्री मिली। तस्करी का नेटवर्क लखनऊ से नेपाल तक फैला है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 7 May 2025 09:22 PM
share Share
Follow Us on
 तंत्र मंत्र के लिए भी की जा रही वन्यजीवों की तस्करी

तंत्र मंत्र के लिए गोह (मॉनीटर लिजर्ड), उल्लू, नेवला और सांप जैसे वन्यजीवों की तस्करी की जा रही है। तांत्रिक क्रिया के लिए उनके अंगों का इस्तेमाल हो रहा है। तस्करों का नेटवर्क लखनऊ से लेकर नेपाल तक फैला है। इसका खुलासा पकड़े गए दो वन्य जीव तस्करों ने किया था। उन्हें बीते दिनों लखनऊ के रायबरेली रोड पर पीजीआई स्थित एकता नगर मोड़ से पकड़ा गया था। सरोजनीनगर रेंज के उतरेठिया बीट प्रभारी श्याम बाबू गुप्ता ने बताया कि दोनों युवकों के पास गोह के आठ अंग और दो शंख के अलावा 52 अदद हत्था जोड़ी बरामद हुए थे। इनके खिलाफ पीजीआई थाने में मामला दर्ज कराते हुए जेल भेज दिया गया।

गोह वन जीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है। इसका शिकार व व्यापार अवैध और दंडनीय है। तस्करों के इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक लखनऊ परिक्षेत्र डॉ. रेणु सिंह समेत 10 लोगों की टीम लगाई गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गोह जीव के शंख को घर में रखने पर समृद्धि आती है। तंत्र-मंत्र में इसकी डिमांड ज्यादा है। उन्होंने बताया कि वे जंगल में गोह को मारकर सुखाते है, फिर अंगों को अलग-अलग करके सप्लाई करते है। आरोपियों ने गोह के अंगों की सप्लाई भारत के विभिन्न राज्यों से लेकर नेपाल तक करने की बात कबूली हैं। भारत में विलुप्त हो रहीं गोह की प्रजातियां गोह एक बड़ी छिपकली है, जिसे मॉनीटर लिजर्ड भी कहा जाता है। ये नेपाल के जंगलों के अलावा अफ्रीका, दक्षिण एशिया और ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। इसकी लंबाई अधिकतम 10 फीट तक होती है। गोह विषैला नहीं होता। इसका आहार मेंढक, मछली, कीड़े-मकोड़े और केकड़े हैं। भारत में गोह की प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं। वर्जन लखनऊ में पहली बार गोह के अंगों के तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्य पकड़े गए थे। इनसे गोह के अंग बरामद हुए थे। मामले की जांच में पता चला कि गोह के अंगों के अवैध व्यापार नेपाल के रास्ते किया जा रहा है। आरोपी गोह के अंगों की सप्लाई किसी तांत्रिक को करने जा रहे थे। सितांशु पांडेय, डीएफओ लखनऊ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।