Woman Assaulted by Manish Yadav in Kakori Police Arrests Accused हरदोई छोड़ने के बहाने डाला चालक ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsWoman Assaulted by Manish Yadav in Kakori Police Arrests Accused

हरदोई छोड़ने के बहाने डाला चालक ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Lucknow News - - पीड़िता ने काकोरी थाने में दर्ज कराया था मुकदमा काकोरी, संवाददाता। महिला सवारी को

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 13 April 2025 07:36 PM
share Share
Follow Us on
हरदोई छोड़ने के बहाने डाला चालक ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

महिला सवारी को हरदोई छोड़ने का झांसा देकर काकोरी का रहने वाला डाला चालक मनीष यादव उसे एक बाग में ले गया। वहां धमका कर उससे दुष्कर्म किया। विरोध पर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। आरोपित के चंगुल से छूटकर महिला ने काकोरी थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित मनीष को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर काकोरी नवाब अहमद के मुताबिक आरोपित मनीष काकोरी के बिगहूं गांव का रहने वाला है। वह लखनऊ से हरदोई तक सवारियां लाने ले जाने का काम करता था। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला उसके साथ कई बार हरदोई अपने रिश्तेदार के घर गई भी थी। महिला का आरोप है कि 10 अप्रैल को उसे रिश्तेदार के घर हरदोई जाना था। उसने मनीष से बात की। मनीष ने उसे दुर्गागंज चौराहे पर बुलाया। मनीष उसे हरदोई ले जाने के बहाने एक आम की बाग में ले गया। विरोध पर बोला कि उसे किसी से मिलना है। थोड़ा काम है निपटाकर उसे छोड़ देगा। बाग में पहुंचते ही मनीष छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर उसने पीटा और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। फिर दुर्गागंज छोड़कर भाग निकला। महिला ने बताया कि वह किसी तरह घर पहुंची। इसके बाद मनीष अगले दिन से फिर दबाव बनाने लगा। विरोध पर धमकी देता था। थाने जाकर आरोपित मनीष के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।