World Environment Day Global Plastic Elimination Initiatives on June 5 प्लास्टिक खत्म करने का संकल्प लेकर मनाया जाएगा पर्यावरण दिवस, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsWorld Environment Day Global Plastic Elimination Initiatives on June 5

प्लास्टिक खत्म करने का संकल्प लेकर मनाया जाएगा पर्यावरण दिवस

Lucknow News - - पर्यावरण निदेशक ने सभी जिला अधिकारियों को लिखा पत्र लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्लास्टिक खत्म

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 1 June 2025 08:25 PM
share Share
Follow Us on
प्लास्टिक खत्म करने का संकल्प लेकर मनाया जाएगा पर्यावरण दिवस

प्लास्टिक खत्म करने का संकल्प लेकर विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) को आयोजन होंगे। पर्यावरण निदेशक सुशांत शर्मा ने इस संबंध में सभी जिला अधिकारियों को पत्र लिखा है। उन्होंने सभी डीएम को निर्देश दिए हैं कि नुक्कड़ नाटक, भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता आदि का आयोजन करके जन-जन को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया जाए। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘एंडिंग प्लास्टिक ग्लोबली रखी गई है यानी, वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक से मुक्ति। इस बार पांच जून को होने वाले आयोजन में इसी थीम पर लोगों को जागरूक करेंगे। प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने व प्लास्टिक से बने सामानों का उपयोग न्यूनतम करने के उद्देश्य के बारे में लोगों को बताया जाएगा।

पर्यावरण उप निदेशक श्रुति शुक्ला ने बताया कि पूरे प्रदेश में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। नुक्कड़ नाटक, भाषण व चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। कार्यक्रमों में स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ इस क्षेत्र में काम करने वाले विशेषज्ञ भी हिस्सा लेंगे। पर्यावरण विभाग की तरफ से लखनऊ में अलीगंज स्थित रीजनल साइंस सेंटर में मुख्य आयोजन होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।