Farmers Conference in Maharajganj Discusses Agricultural Challenges and Solutions कृषि गोष्ठी में विशेषज्ञों ने किसानों को दिए टिप्स, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsFarmers Conference in Maharajganj Discusses Agricultural Challenges and Solutions

कृषि गोष्ठी में विशेषज्ञों ने किसानों को दिए टिप्स

Maharajganj News - महराजगंज के निचलौल कस्बे में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विशेषज्ञों ने खेती में बढ़ती चुनौतियों और उनके वैज्ञानिक समाधानों पर चर्चा की। डॉ. रविश पांडेय ने भूमि में कार्बन की कमी और...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजWed, 30 April 2025 09:06 AM
share Share
Follow Us on
कृषि गोष्ठी में विशेषज्ञों ने किसानों को दिए टिप्स

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल कस्बा सटे ग्राम सिरौली स्थित एक मैरेज हाल में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान खेती में बढ़ती चुनौती और वैज्ञानिक समाधान विषय पर चर्चा की गई। इसमें कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को विविध प्रकार के टिप्स दिए।

कृषि विशेषज्ञ डॉ. रविश पांडेय ने कहा कि भूमि में कार्बन की मात्रा के घटने से उत्पादन क्षमता में कमी आ रही है। इसके लिए इसके सप्लीमेंट का उपयोग खेती के समय करने पर फसलों का उत्पादन बढ़ेगा। उन्होंने खेत में बैक्टीरिया की भूमिका के बारे में भी बताया। इस मौके पर चंदन अग्रवाल, शैलेश तिवारी, जहीर खान, अशरफ अली, अशोक गुप्ता, सुनील कुमार गौड़, राजकिशोर गौड़, अवधेश गौड़ और अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।