Former Soldiers Organization Demands Air Transport for Martyrs Bodies पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से लाए जाने की मांग, Pithoragarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsFormer Soldiers Organization Demands Air Transport for Martyrs Bodies

पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से लाए जाने की मांग

पूर्व सैनिक संगठन ने शासन से अनुरोध किया है कि शहीदों के पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से लाया जाए। संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने कहा कि कई बार शहीदों के शव पहुंचने में 2 से 3 दिन लग जाते हैं, जैसे कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Wed, 30 April 2025 12:48 PM
share Share
Follow Us on
पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से लाए जाने की मांग

पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन ने शासन-प्रशासन से देश सेवा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले लोगों का पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से लाए जाने की की मांग की है। बुधवार को संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने कहा कि कई दफा सीमा पर तैनात जवानों के शहीद होने या फिर किसी दुर्घटना में जान जाने पर यहां तक पार्थिव शरीर पहुंचने में दो से तीन तक लग जाते हैं। कहा कि बीते रोज भी जवान देवेंद्र सिंह बसेड़ा का शव भी श्रीनगर से तीन दिन बाद यहां पहुंचा। भट्ट ने कहा कि संगठन लंबे समय से यह मांग उठा रहा है, लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधि सैनिकों के नाम पर केवल बड़े-बड़े वादे और बातें करने तक ही सीमित हैं। इससे संगठन में रोष व्याप्त है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।