UP Sambhal Firing one Farmer Shot Dead Four Family members injured dispute on MNREGA work चकरोड़ को लेकर खून-खराबा! विवाद के बीच फायरिंग में एक किसान की मौत, परिवार के चार घायल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Sambhal Firing one Farmer Shot Dead Four Family members injured dispute on MNREGA work

चकरोड़ को लेकर खून-खराबा! विवाद के बीच फायरिंग में एक किसान की मौत, परिवार के चार घायल

संभल में चकरोड़ विवाद खूनी संघर्ष का कारण बन गया। विवाद के दौरान हुई फायरिंग में किसान की मौत हो गई और चार परिजन घायल हो गए। मनरेगा के तहत हो रहे नाले और सीसी टाइल्स निर्माण को लेकर दो पक्षों में तनातनी बढ़ गई। समझौते के बावजूद विवाद हुआ।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, संभलWed, 30 April 2025 01:06 PM
share Share
Follow Us on
चकरोड़ को लेकर खून-खराबा! विवाद के बीच फायरिंग में एक किसान की मौत, परिवार के चार घायल

यूपी के संभल में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव में बुधवार को मनरेगा के तहत नाला और सीसी टाइल्स निर्माण कार्य के दौरान चकरोड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद खून-खराबे में बदल गया। विवाद में एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी, जिससे 55 वर्षीय किसान साहिब सिंह की फायरिंग के दौरान गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा, दो भतीजे और पिता घायल हो गए। घटना गांव से जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर हुई, जहां निर्माण कार्य चल रहा था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को हुए विवाद को शांत करने के लिए एसडीएम निधि पटेल खुद राजस्व टीम के साथ गांव पहुंची थीं और दोनों पक्षों को समझौता करवा दिया गया था। लेकिन बुधवार सुबह सुभाष यादव ने एक बार फिर काम रोकने की कोशिश की, जिससे विवाद बढ़ गया। बात इतनी बढ़ी कि सुभाष यादव अपने बेटों अमित और अजय के साथ लाइसेंसी बंदूक और रायफल लेकर पहुंचा और साहिब सिंह को गोली मार दी। जब साहिब सिंह के परिजन बचाने पहुंचे, तो उन पर भी फायरिंग हुई।

ये भी पढ़ें:शादी से लौट रही गाड़ी खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी,भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत

वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग की घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। पुलिस के पहुंचने की जानकारी पाते ही आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। किसान की मौत के बाद परिवार और गांव में कोहराम मच गया है। पुलिस ने सभी के बयान दर्ज कर लिए हैं। एएसपी डॉ. श्रीशचंद्र ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और तहरीर मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।