Gangotri and Yamunotri Temples Open for Pilgrims but Travelers Face Disruptions यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को जानकीचट्टी में रोका, Uttarkashi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsGangotri and Yamunotri Temples Open for Pilgrims but Travelers Face Disruptions

यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को जानकीचट्टी में रोका

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के अवसर पर खोले गए। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने यात्रा शुरू की, लेकिन जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं से लोग नाराज हैं। यमुनोत्री धाम जाने वाले तीर्थ...

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीWed, 30 April 2025 03:35 PM
share Share
Follow Us on
यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को जानकीचट्टी में रोका

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर देश विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। जिसके बाद यात्रा शुरू होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु धामों की ओर रुख करने लग गए हैं, लेकिन जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं से यात्री खासे नाराज हैं। बुधवार को यमुनोत्री धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों को जानकी चट्टी में ही रोक दिया। इससे श्रद्धालु धाम को नहीं पहुंच पाए और दर्शन से वंचित रह गए। बुधवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जाने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं को पुलिस ने यमुनोत्री धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी में ही रोक दिया और सीमित श्रद्धालुओं को ही यमुनोत्री जाने दिया। जानकीचट्टी में इस तरह यात्रियों को रोके रखने से स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालुओं ने नाराजगी व्याप्त है। यहां मुम्बई, दिल्ली, सहित विभिन्न राज्यों से आए हुए श्रद्धालुओं का कहना है कि वह सुबह 5 बजे से छोटे- छोटे बच्चों को लेकर जानकीचट्टी में है, लेकिन प्रशासन की मनमानी के चलते उनके समय की बर्बादी हो रही है। हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि एक हजार करीब श्रद्धालुओं को सुबह यमुनोत्री की ओर भेज दिया गया है। शेष को सुरक्षा के लिहाज से रोका हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।