Husband Attempts to Burn Pregnant Wife in Maharajganj Police File Case महराजगंज में गर्भवती पत्नी पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, गंभीर, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsHusband Attempts to Burn Pregnant Wife in Maharajganj Police File Case

महराजगंज में गर्भवती पत्नी पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, गंभीर

Maharajganj News - फरेंदा (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। महराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र के गनेशपुर में एक सनसनीखेज

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजTue, 17 June 2025 03:52 AM
share Share
Follow Us on
महराजगंज में गर्भवती पत्नी पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, गंभीर

फरेंदा (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। महराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र के गनेशपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शख्स पर अपनी गर्भवती पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे मारने की कोशिश का आरोप है। गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी गोविंद उर्फ टिल्लू बाहर रहता था। पति-पत्नी में विवाद था। रविवार की रात किसी बात से नाराज होकर शख्स ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जलाकर मारने की कोशिश की।

महिला के बुरी तरह जलने के बाद परिजन आनन फानन में उसे लेकर फरेंदा सीएचसी पहुंचे। वहां महिला के गर्भ में पल रहे आठ माह के शिशु को ऑपरेशन कर मृत हालत में बाहर निकाला गया। प्राथमिक इलाज के बाद महिला की नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। सीओ दीपशिखा वर्मा व एसओ प्रशांत पाठक अस्पताल पहुंच गए। महिला ने पूछताछ में अपने पति पर जलाने का आरोप लगाया। एसओ प्रशांत पाठक ने बताया कि महिला के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। महिला का गोरखपुर में इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।