National Lok Adalat Resolves Over 55 505 Cases in Maharajganj राष्ट्रीय लोक अदालत में 55,505 वादों का हुआ निस्तारण, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsNational Lok Adalat Resolves Over 55 505 Cases in Maharajganj

राष्ट्रीय लोक अदालत में 55,505 वादों का हुआ निस्तारण

Maharajganj News - -राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण को उमड़े वादकारी दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSun, 11 May 2025 01:44 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय लोक अदालत में 55,505 वादों का हुआ निस्तारण

महराजगंज, हिटी। शनिवार को जिले के दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज अजय कुमार सिंह ने किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण को वादकारी उमड़ पड़े। वादकारियों ने सुलह-समझौते से 55,505 वादों का निस्तारण कराया। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला जज अजय कुमार सिंह ने एक वाद का निस्तारण किया। इसी प्रकार पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधीकरण ने 29 वादों का निस्तारण कर 1,75,30,000 रूपये का क्षतिपूर्ति दिलवाया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने 14 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया। स्थाई लोक अदालत ने दो वादों का निस्तारण करा कर 7,00,000 रूपये का क्षतिपूर्ति दिलवाया।

विशेष न्यायाधीश ने 139 वादों का निस्तारण करा कर 500 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 1565 वादों का निस्तारण कर 2,15,675 अर्थदण्ड वसूल किया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज ने 518 वादों का निस्तारण 12,12 रूपये अर्थदण्ड वसूल कर 8,51,289 रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया। इसी कम में सिविल जज प्रवर खण्ड ने तीन वादों का निस्तारण कर 19,62,813 रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया। सिविल जज ने 626 वादों का निस्तारण कर 12,500 रूपये अर्थदण्ड तथा 4,32,85 रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया। इसी प्रकार न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज ने 1993 वादों का निस्तारण कर 8130 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया। इसी प्रकार अपर सिविल जज अवर खण्ड प्रथम महराजगंज ने 62 वादों का निस्तारण किया । अपर सिविल जज अवर खण्ड तीन ने 50 वादों का निस्तारण किया। ग्राम न्यायालय नौतनवा के न्यायाधिकारी ने 227 वादों का निस्तारण कर 6,400 रूपये अर्थदण्ड वसूल किया। ग्राम न्यायालय निचलौल के न्यायाधिकारी ने 250 वादों का निस्तारण कर 500 रूपये अर्थदण्ड वसूल किया। फरेन्दा संवाद के अनुसार सिविल जज अवर खण्ड फरेन्दा ने 621 वादों का निस्तारण कर 1,06,170 रूपये अर्थदण्ड वसूल किया। इसके अतिरिक्त सभी राजस्व एवं चकवन्दी न्यायालयों द्वारा भी 48366 लम्बित वादों का निस्तारण किया गया। वहीं सभी बैंकों के द्वारा भी कुल 1039 ऋण की वसूली से सम्बन्धित वादों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार नागर, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रवि नाथ, पीठासीन अधिकारी अखिलेश कुमार पाठक, अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत राकेश मालवीय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय मिश्र, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फूलचन्द कुशवाहा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार जाटव, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवेन्द्र कुमार सिंह, सिविल जज दीपक कुमार सिंह, सिविल जज आसिफ नवाज खान, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रिया नागर, अपर सिविल जज अमित कुमार मौर्य, अपर सिविल जज सोनल सिंह, अपर सिविल जज विपाशा गंगोरिया आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।