Patriotism Shines in Siswa Nagar Flag March Honors Indian Army s Operation Sindoor ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई तिरंगा यात्रा , Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsPatriotism Shines in Siswa Nagar Flag March Honors Indian Army s Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

Maharajganj News - महराजगंज में सिसवा नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जो भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा में थी। विधायक प्रेमसागर पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समाजसेवी शामिल...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजTue, 20 May 2025 05:01 PM
share Share
Follow Us on
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाये गए ऑपरेशन सिंदूर के साहसिक प्रतिउत्तर को सलाम करने के उद्देश्य से मंगलवार को सिसवा नगर स्थित ब्लॉक मुख्यालय से तिरंगा यात्रा क्षेत्रीय विधायक प्रेमसागर पटेल के नेतृत्व में निकाली गई। इस यात्रा ने राष्ट्रभक्ति की अलख जगाते हुए सिसवा नगर को देशप्रेम के रंग में रंग दिया। यह तिरंगा यात्रा सिसवा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर नगर के इस्टेट तिराहे तक निकाली गई। यात्रा में विधायक प्रेमसागर पटेल के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समाजसेवी व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां शामिल हुईं। देशभक्ति गीतों की धुन पर कदम से कदम मिलाकर चलते लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से आकाश को गुंजायमान कर दिया।

इस दौरान विधायक ने कहा कि पहलगाम में निहत्थे नागरिकों पर हमला आतंकियों की नीच मानसिकता का प्रतीक है, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर में हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान की धरती पर घुसकर जिस पराक्रम से आतंकवाद को करार जबाब दिया, वह भारत की सैन्य ताकत और इच्छाशक्ति को दर्शाता है। इस अवसर पर जितेंद्र बहादुर सिंह, चंद्रशेखर उर्फ लल्ले सिंह, धीरज पटेल, आशीष सिंह, जितेंद्र वर्मा, अरविंद पांडेय, बैजनाथ मिश्रा, अमरेंद्र मल्ल, बैजनाथ सिंह सहित तमाम लोग शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।