महारानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर सजी रंगोली
Saharanpur News - गंगोह में हिन्दू राष्ट्रीय इण्टर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर विचार गोष्ठी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य विजयकुमार ने...

गंगोह। हिन्दू राष्ट्रीय इण्टर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रभारी अरुण कुमार धीमान की देखरेख में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विजयकुमार ने की। प्रधानाचार्य ने अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने रंगोली बनाई। जिसमें प्रथम स्थान पर कोमल, शालू, वंशिका साक्षी के द्वारा बनाई रंगोली रही, द्वितीय स्थान पर नन्दनी, राधिका, वंशिका पारुल की रंगोली रही तथा तृतीय स्थान पर ममता, बन्दना, वंशिका की रंगोली रही। ऋषीश कुमार, मैनेपाल सिंह, डा. नाथी राम, प्रेमनाथ , विजयकुमार, मंयक कुमार ने विचार प्रस्तुत किए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।