New Block Presidents Appointed in Jharkhand Congress कांग्रेस के मंझारी व गुदड़ी प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsNew Block Presidents Appointed in Jharkhand Congress

कांग्रेस के मंझारी व गुदड़ी प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो के अनुमोदन से प. सिंहभूम जिला में मंझारी के चंद्र भूषण बिरुवा और गुदड़ी के रमेश लुगुन को नए प्रखण्ड अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। कांग्रेस...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाWed, 21 May 2025 06:51 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस के मंझारी व गुदड़ी प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत

चाईबासा। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के अनुमोदन उपरांत प. सिंहभूम जिला में कांग्रेस के दो नए प्रखण्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसमें प्रखण्ड अध्यक्ष मंझारी चंद्र भूषण बिरुवा और गुदड़ी प्रखण्ड अध्यक्ष रमेश लुगुन को मनोनीत किया गया है। मंगलवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने नवनियुक्त प्रखण्ड अध्यक्ष चंद्र भूषण बिरुवा को मनोनयन पत्र देकर शुभकामनाएं व बधाई दी। मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव कैरा बिरुवा, अशोक बारीक, प्रवक्ता त्रिशानु राय, सचिव संतोष सिन्हा, नगर अध्यक्ष मो.सलीम, प्रखण्ड अध्यक्ष दिकु सावैयां, सिकुर गोप, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष संजय बिरुवा, सक्रिय सदस्य सिराज कुंकल, कुंज बिहारी बिरुवा, जोसेफ केसरिया, कार्यालय सचिव सुशील दास आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।