स्टेडियम का नाम बदले जाने पर भड़के कांग्रेसी, फूंका पुतला
रुद्रपुर में कांग्रेसियों ने मनोज सरकार स्टेडियम के नाम बदलने के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार का पुतला जलाया और आरोप लगाया कि भाजपा केवल नाम बदलने की राजनीति कर रही है। कांग्रेस ने मांग...
रुद्रपुर। मनोज सरकार स्टेडियम का नाम बदले जाने के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही ट्रांजिट कैंप स्थित गोल मड़ैया चौराहे पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। मोहन खेड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उत्तराखंड में केवल नाम बदलने की राजनीति कर रही है और इससे लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अर्जुन अवॉर्डी और ओलंपिक पदक विजेता मनोज सरकार ने देश का नाम रोशन किया है। उनके नाम पर रुद्रपुर के स्टेडियम का नाम रखा गया था। लेकिन भाजपा ने नाम बदलकर दोहरी मानसिकता का परिचय दिया है।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि स्टेडियम का नाम पुनः मनोज सरकार के नाम पर रखा जाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।