Book and Bag Distribution Ceremony for 276 Students at Dudhpania School 276 छात्र-छात्राओं के बीच बैग एवं किताब का वितरण, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsBook and Bag Distribution Ceremony for 276 Students at Dudhpania School

276 छात्र-छात्राओं के बीच बैग एवं किताब का वितरण

डुमरी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुधपनिया में 1 से 8 तक के 276 छात्रों के बीच बैग और किताबों का वितरण किया गया। मुखिया जागेश्वर महतो ने बच्चों को नियमित स्कूल आने और पढ़ाई में मन लगाने की प्रेरणा दी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहWed, 21 May 2025 06:51 AM
share Share
Follow Us on
276 छात्र-छात्राओं के बीच बैग एवं किताब का वितरण

डुमरी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुधपनिया में 1 से 8 तक के 276 छात्र-छात्राओं के बीच मंगलवार को बैग एवं किताब का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया जागेश्वर महतो उपस्थित थे। मुखिया ने सभी बच्चों से नियमित स्कूल आने एवं मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए कहा। कहा कि पढ़ाई से व्यक्ति के अंदर ज्ञान और संस्कार आते हैं, जिससे मनुष्य जीवन जीने की कला सिखाता है। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजू कुमार, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बाबूचंद टुडू, दिनेश्वर रविदास, सुरेश कुमार, शशि कुमार, विजय कुमार, नरेश यादव, यशोदा, शोभा, वार्ड सदस्य बैजनाथ महतो आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।