how men 5 inch taller than women scientists find interesting reason पुरुषों की लंबाई का राज, वैज्ञानिकों ने बताई महिलाओं से 5 इंच लंबे होने की दिलचस्प वजह, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़how men 5 inch taller than women scientists find interesting reason

पुरुषों की लंबाई का राज, वैज्ञानिकों ने बताई महिलाओं से 5 इंच लंबे होने की दिलचस्प वजह

रिसर्च में पता चला है कि एक खास जीन पुरुषों की ऊंचाई को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। यह जीन महिलाओं में पूरी तरह सक्रिय नहीं होता, जबकि पुरुषों में यह जीन अधिक एक्टिव रहता है।

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तानWed, 21 May 2025 10:58 AM
share Share
Follow Us on
पुरुषों की लंबाई का राज, वैज्ञानिकों ने बताई महिलाओं से 5 इंच लंबे होने की दिलचस्प वजह

पुरुष आमतौर पर महिलाओं से करीब 5 इंच लंबे होते हैं, लेकिन इसका कारण अब तक रहस्य बना हुआ था। अब वैज्ञानिकों ने एक नए अध्ययन में इस पहेली को सुलझाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नए शोध में पता चला है कि एक खास जीन पुरुषों की ऊंचाई को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। यह जीन महिलाओं में पूरी तरह सक्रिय नहीं होता, जबकि पुरुषों में यह ज्यादा एक्टिव रहता है।

अमेरिका और ब्रिटेन के लगभग 1 लाख लोगों के जेनेटिक डेटा का विश्लेषण करते हुए शोधकर्ताओं ने एक खास जीन 'SHOX' को इस ऊंचाई के अंतर के पीछे संभावित कारण बताया है।

रिसर्च में क्या पता लगा

एनवाईटी की रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों ने रिसर्च में पाया कि जिन लोगों के पास एक अतिरिक्त Y क्रोमोसोम होता है, उनकी कद महिलाओं की तुलना में ज्यादा होती है। SHOX जीन दोनों X और Y क्रोमोसोम में पाया जाता है, लेकिन यह पुरुषों में Y क्रोमोसोम पर ज्यादा सक्रिय होता है, जिससे उनकी ऊंचाई पर प्रभाव बढ़ जाता है। महिलाओं में एक X क्रोमोसोम मुख्य रूप से निष्क्रिय होता है, इसलिए SHOX जीन पूरी तरह सक्रिय नहीं होता।

ये भी पढ़ें:वैज्ञानिकों ने बताया- क्या है सबसे खुशी देने वाली नौकरी, किस काम में नहीं चैन

शोध के अनुसार, यह जीन पुरुषों और महिलाओं के बीच औसत ऊंचाई के फर्क का लगभग एक चौथाई हिस्सा समझाता है। बाकी का अंतर अन्य जीनों और पुरुष हार्मोन्स की वजह से होता है। जेनेटिक्स एक्सपर्ट एरिक शाड्ट ने इस खोज को "बहुत ही रोमांचक" बताया और कहा कि यह शोध उन रहस्यों को समझने में मदद करता है जो अब तक छुपे हुए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।