मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स को कैसे मिलेगा IPL 2025 के प्लेऑफ्स का टिकट, जानिए हर एक सिनेरियो?
IPL 2025 Playoffs में पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स को लड़ाई लड़नी है। दोनों के दो-दो मुकाबले बाकी हैं, लेकिन मुंबई को फायदा मिल सकता है, क्योंकि उनको अभी घर पर खेलना है।

IPL 2025 के प्लेऑफ्स के लिए तीन टीमों ने अब तक क्वॉलिफाई कर लिया है। पांच टीमें आधिकारिक तौर पर एलिमिनेट हो चुकी हैं, जबकि 18वें सीजन के प्लेऑफ्स के लिए एक स्थान के लिए दो टीमों में जंग है। ये टीम मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स है। इस मैच के नतीजे से प्लेऑफ्स की रेस काफी हद तक खत्म हो जाएगी। अगर मुंबई ने मैच जीता तो मुंबई प्लेऑफ्स में पहुंच जाएगी। अगर मैच का नतीजा दिल्ली के पक्ष में रहता है या फिर मैच बारिश में धुलता है तो फिर सिनेरियो क्या होगा? ये जान लीजिए।
क्या है मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ्स में पहुंचने का सिनेरियो?
मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ्स में पहुंचने का सिनेरियो कुछ ऐसा है कि अगर मुंबई इंडियंस अपने बाकी बचे दो मुकाबलों में से एक भी मुकाबले को जीत जाती है तो प्लेऑफ्स की रेस में आसानी से पहुंच जाएगी। आज यानी बुधवार 21 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच को अगर मुंबई जीतती है तो प्लेऑफ्स का टिकट हासिल कर लेगी। हारने पर टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ 26 मई को होने वाले मैच पर निर्भर रहना होगा। उस मैच को जीतकर भी टीम टॉप 4 में फिनिश करेगी। हालांकि, दोनों मैच हारने पर बाहर का रास्ता तय करना होगा, लेकिन बारिश इसमें भी खेल सकती है। अगर दोनों मैच धुल जाते हैं तो टीम 16 अंकों तक पहुंच जाएगी, लेकिन फिर टीम को ये दुआ करनी होगी कि दिल्ली वर्सेस पंजाब मैच में पंजाब की टीम बुरी तरह ना हारे।
क्या है दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ्स में पहुंचने का रास्ता?
दिल्ली कैपिटल्स इस समय 13 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है और प्लेऑफ्स की रेस में जिंदा है। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ्स में पहुंचने के लिए बाकी के दोनों मैच जीतने होंगे। अगर टीम मुंबई से हार जाती तो बाहर हो जाएगी। अगर अगर जीत जाती है और आखिरी मैच को पंजाब से हार जाती है तो भी बाहर होने का खतरा होगा, क्योंकि पंजाब वर्सेस मुंबई मैच में दिल्ली को दुआ करनी होगी कि पंजाब की टीम मुकाबला जीते। अगर मुंबई वर्सेस पंजाब मैच बारिश में धुलता है तो भी दिल्ली प्लेऑफ्स में होगी, क्योंकि एमआई के खाते में 15 अंक होंगे और दिल्ली के खाते में 16 अंक होंगे। अगर दिल्ली के दोनों मैच धुल जाते हैं और मुंबई एक भी मैच जीत जाती है तो दोनों मैच एमआई के भी धुल जाते हैं तो दिल्ली बाहर हो जाएगी।