MI vs DC Match Highlights: मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में धमाकेदार एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स का निकाला कचूमर MI vs DC Match Live Score IPL 2025 Mumbai Indians vs Delhi Capitals Live Commentary Mumbai Weather Wankhede Stadium - cricket news
Hindi Newsक्रिकेटMI vs DC Match Highlights: मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में धमाकेदार एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स का निकाला कचूमर

MI vs DC Match Highlights: मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में धमाकेदार एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स का निकाला कचूमर

MI vs DC Match Highlights IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ का टिकट कटा लिया है। मुंबई ने वानखड़े में दिल्ली के खिलाफ 59 रनों से विजयी परचम फहराया।

MI vs DC Match Highlights: मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में धमाकेदार एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स का निकाला कचूमर

मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंची

Md.Akram | लाइव हिन्दुस्तान | Wed, 21 May 2025 11:32 PM
हमें फॉलो करें

MI vs DC Match Highlights IPL 2025: हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (एमआई) ने आईपीएल 2025 प्लेऑफ में धमाकेदार एंट्री की है। एमआई ने बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का कचूमर निकाला और 59 रनों से विजयी परचम फहराया। मु्ंबई के खाते में 13 मैचों में 16 अंक हो गए हैं और तालिका में चौथे स्थान पर बरकरार है। यह डीसी के लिए 'करो या मरो' मैच था। नियमित कप्तान अक्षर पटेल के बगैर उतरी डीसी 181 के मुश्किल टारगेट के सामने 18.2 ओवर में 121 रनों पर ढेर हो गई। दिल्ली के लिए सर्वाधिक रन समीर रिजवी (35 गेंदों में 39, तीन चौके, एक सिक्स) ने बनाए। दिल्ली के सात खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। डीसी ने 27 रन जोड़कर तीन विकेट खो दिए। फाफ डुप्लेसी (6), केएल राहुल (11), अभिषेक पोरेल (6) का बल्ला नहीं चला। विप्रज निगम ने 20 रनों का योगदान दिया। ट्रिस्ट स्टब्स (2) भी सस्ते में आउट हुए। इसके बाद, समीर और आशुतोष शर्मा (18) ने डीसी की पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने छठे विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी की। समीर 15वें ओवर में आउट हुए, जिसके बाद डीसी वापसी नहीं कर सकी। मुंबई की ओर से मिचेल सैंटनर और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट चटकाए। ट्रेंट बोल्ड, दीपक चाहर, विल जैक्स और कर्ण शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का 63वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। प्लेऑफ के चौथे और आखिरी टिकट के लिए एमआई और डीसी के बीच जंग है। एमआई ने सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर डीसी 181 रनों का मुश्किल टारगेट रखा है। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। अगर दिल्ली वानखेड़े में जीत हासिल करने में कामयाब रही तो उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रहेंगी। डीसी के कार्यवाहक कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। नियमित कप्तान अक्षर पटेल बीमार होने के कारण नहीं खेल रहे हैं।

पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। रोहित शर्मा (5) तीसरे ओवर में पवेलियन लौट गए। रयान रिकेल्टन (25) और विल जैक्स (21) बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इसके बाद, सूर्यकुमार ने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की। तिलक 27 गेंदों में 27 रन बनाने के बाद आउट हुए। कप्तान हार्दिक पांड्या (3) ने सस्ते में विकेट गंवाया। सूर्या और नमन धीर ने छठे विकेट के लिए 57 रनों की अटूट साझेदारी की। दोनों ने अंतिम दो ओवर में 48 रन जोड़कर एमआई को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। सूर्या ने 43 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और चार छक्के शामिल हैं। नमन ने 8 गेंदों में नाबाद 24 रन जुटाए। उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। डीसी के लिए मुकेश कुमार ने दो जबकि दुष्मंथा चमीरा, मुस्तफिजुर रहमान और कुलदीप यादवन ने एक-एक विकेट हासिल किया। बता दें कि मुंबई से पहले गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और आरसीबी ने प्लेऑफ में जगह पक्की की थी।

MI 180/5 (20 ओवर)

DC 121/10 (18.2 ओवर)

21 May 2025, 11:18:26 PM IST

MI vs DC Match Live Score: मुंबई ने 59 रनों से जीता मैच

MI vs DC Match Live Score: मुंबई ने 59 रनों से मैच अपने नाम किया है। बुमराह ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर मुस्तफिजुर को बोल्ड कर डीसी की पारी को समेटा। उनका खाता नहीं खुला। मुंबई ने प्लेऑफ में एंट्री कर ली है।

21 May 2025, 11:03:01 PM IST

MI vs DC Match Live Score: मुंबई को आने लगी जीत की खुशबू

MI vs DC Match Live Score: मुंबई को जीत की खुशबू आने लगी है। दिल्ली का आठवां विकेट माधव तिवारी के रूप में गिरा है। उन्होंने 4 गेंदों में 3 रन बनाए। तिवोरी को बुमराह ने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड किया।

21 May 2025, 10:54:01 PM IST

MI vs DC Match Live Score: फिफ्टी से चूके रिजवी

MI vs DC Match Live Score: समीर रिजवी पहली आईपीएल फिफ्टी से चूक गए हैं। उन्होंने 35 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और एक सिक्स शामिल हैं। रिजवी को सैंटनर ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड किया। सैंटनर ने पांचवीं गेंद पर आशुतोष शर्मा (18) को स्टंप आउट कराया।

21 May 2025, 10:41:20 PM IST

MI vs DC Match Live Score: बुमराह ने किया स्टब्स का शिकार

MI vs DC Match Live Score: दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। बुमराह ने 10वें ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स का शिकार किया। स्टब्स एलबीडब्ल्यू आउट हुए। उनके बल्ले से 4 गेंदों में दो रन निकले।

21 May 2025, 10:28:22 PM IST

MI vs DC Match Live Score: सैंटनर ने विप्रज को भेजा पवेलियन

MI vs DC Match Live Score: दिल्ली की हालत फिलहाल खस्ता है। मिचेल सैंटनर ने आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर विप्रज निगम को कॉट एंट बोल्ड किया। विप्रज ने 11 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रनों की पारी खेली। उन्होंने रिजवी (11*) के साथ चौथे विकेट के लिए 28 रन जोड़े।

21 May 2025, 10:11:19 PM IST

MI vs DC Match Live Score: अभिषेक भी सस्ते में आउट

MI vs DC Match Live Score: अभिषेक शर्मा भी सस्ते में आउट हो गए हैं। उन्होंने 9 गेंदो में सिर्फ 4 रन बनाए। अभिषेक को विल जैक्स ने पांचवें ओवर में स्टंप आउट कराया। विप्रज निगम 15 और समीर रिजवी 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

21 May 2025, 10:11:20 PM IST

MI vs DC Match Live Score: राहुल बने बोल्ट का शिकार

MI vs DC Match Live Score: दिल्ली को बड़ा झटका लगा है। पिछले मैच में शतक जड़ने वाले केएल राहुल फुस्स हो गए। उन्होंने 6 गेंदों में दो चौकों के जरिए 11 रन बनाए। वह तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। उन्होंने विकेटकीपर रिकेलटन को कैच थमाया।

21 May 2025, 09:53:53 PM IST

MI vs DC Match Live Score: डुप्लेसी का नहीं चला बल्ला

MI vs DC Match Live Score: दिल्ली का पहला विकेट फाफ डुप्लेसी के रूप में गिरा है। उन्होंने 7 गेंदों में केवल 6 रन जोड़े। डुप्लेसी को दीपक चाहर ने दूसरे ओवर में सैंटनर के हाथों कैच कराया। राहुल (6*) का साथ देने के लिए अभिषेक पोरेल (2*) आए हैं।

21 May 2025, 09:47:02 PM IST

MI vs DC Match Live Score: दिल्ली की पारी का आगाज

MI vs DC Match Live Score: दिल्ली की पारी का आगाज हो गया है। केएल राहुल और कार्यवाहक फाफ डुप्लेसी बैटिंग करने उतरे हैं। ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर में 10 रन खर्च किए। राहुल और डुप्लेसी ने एक-एक चौके समेत पांच-पांच रन बनाए।

21 May 2025, 09:27:53 PM IST

MI vs DC Match Live Score: दिल्ली को मिला 181 का टारगेट

MI vs DC Match Live Score: मुंबई ने दिल्ली को 181 रनों का टारगेट दिया है। मुंबई ने 19वें ओवर में 27 और 20वें ओवर में 21 रन बटोरे। सूर्या 73 और नमन 24 रन बनाकर नाबाद रहे।

21 May 2025, 09:14:18 PM IST

MI vs DC Match Live Score: सूर्यकुमार ने ठोका अर्धशतक

MI vs DC Match Live Score: सूर्यकुमार ने 36 गेंदों में अर्धशतक ठोका है। उन्होंने 19वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर पचासा पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर की 28वीं फिफ्टी है।

21 May 2025, 09:05:35 PM IST

MI vs DC Match Live Score: हार्दिक पांड्या हुए फुस्स

MI vs DC Match Live Score: कप्तान हार्दिक पांड्या फुस्स हो गए हैं। वह 6 गेंदों में केवल 3 रन ही बना सके। उन्हें दुष्मंथा चमीरा ने 17वें ओवर में मुकेश के हाथों लपकवाया। सूर्या 40 रन बनाकर टिके हैं।

21 May 2025, 08:56:05 PM IST

MI vs DC Match Live Score: तिलक की पारी का अंत

MI vs DC Match Live Score: तिलक वर्मा की पारी का अंत हो गया है। उन्हें मुकेश कुमार ने 15वें ओवर में समीर रिजवी को कैच कराया। तिलक ने 27 गेंदों मं 27 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का मारा। तिलक ने सूर्या (33*) के साथ चौथे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की।

21 May 2025, 08:45:55 PM IST

MI vs DC Match Live Score: मुंबई इंडियंस पहुंची 100 के पार

MI vs DC Match Live Score: मुंबई इंडियंस का 14 ओवर के बाद स्कोर 108/3 है। मुस्तफिजुर ने 14वें ओवर में 9 रन खर्च किए, जिसमें सूर्या के बल्ले से सिक्स निकला। सूर्या 28 और तिलक 27 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

21 May 2025, 08:33:51 PM IST

MI vs DC Match Live Score: सैकड़े के नजदीक मुंबई

MI vs DC Match Live Score: 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 95/3 हो गया है। सूर्यकुमार 19 और तिलक 23 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

21 May 2025, 08:19:06 PM IST

MI vs DC Match Live Score: 9 ओवर का खेल समाप्त

MI vs DC Match Live Score: 9 ओवर के बाद एमआई का स्कोर 73/3 है। सूर्या और तिलक के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। सूर्या ने 13 और तिलक ने फिलहाल 7 रन जोड़े लिए हैं।

21 May 2025, 08:10:45 PM IST

MI vs DC Match Live Score: कुलदीप के जाल में फंसे रिकेलटन

MI vs DC Match Live Score: मुंबई का तीसरा विकेट रयान रिकेलटन के रूप में गिरा है। उन्होंने बतौर ओपनर उतरने के बाद 18 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 22 रन जुटाए। वह सातवें ओवर में कुलदीप यादव के जाल में फंसे। सूर्यकुमार यादव 11 और तिलक वर्मा 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

21 May 2025, 08:05:12 PM IST

MI vs DC Match Live Score: जैक्स नहीं खेल पाए बड़ी पारी

MI vs DC Match Live Score: अच्छी लय में नजर आ रहे विल जैक्स बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 13 गेंदों मं 21 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक सिक्स शामिल है। जैक्स को मुकेश कुमार ने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर अपने जाल में फंसाया। वह कवर के ऊपर से मारना चाहते थे लेकिन विप्रज निगम ने दौड़कर कैच लपक लिया। उन्होंने रिकेलटन (22*) के संग दूसरे विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी की। रिकेलटन का साथ देने के लिए सूर्यकुमार यादव (6*) आए हैं। छह ओवर के बाद एमआई का स्कोर 54/2 है।

21 May 2025, 08:01:28 PM IST

MI vs DC Match Live Score: मुंबई इंडियंस 50 के करीब

MI vs DC Match Live Score: पांच ओवर के मुंबई का स्कोर 46/1 है। रिकेल्टन और विल जैक्स दिल्ली के गेंदबाजों की नाक में दम कर रहे हैं। रिकेल्टन 21 और जैक्स 20 रन बनाकर टिके हैं।

21 May 2025, 07:46:55 PM IST

MI vs DC Match Live Score: रोहित बने मुस्तफिजुर का शिकार

MI vs DC Match Live Score: मुंबई को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा है। उन्होंने 5 गेंदों में 5 रन बनाए। रोहित को मुस्तफिजुर रहमान ने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर अभिषेक पोरेल के हाथों लपकाया। रोहित और रिकेलटन (18*) ने 23 रनों की साझेदारी की।

21 May 2025, 07:37:54 PM IST

MI vs DC Match Live Score: मुंबई की पारी हुई शुरू

MI vs DC Match Live Score: मुंबई की पारी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और रिकेलटन ने मुकेश द्वारा डाले गए पहले ओवर में 7 रन बटोरे। रोहित ने एक चौके समेत 5 और रिकेलटन ने दो रन बनाए।

21 May 2025, 07:15:59 PM IST

MI vs DC Match Live Score: दोनों की प्लेइंग इलेवन

MI vs DC Match Live Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: फाफ डुप्लेसी (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, दुष्मंथा चमीरा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार

21 May 2025, 07:03:47 PM IST

MI vs DC Match Live Score: दिल्ली ने जीत टॉस

MI vs DC Match Live Score: दिल्ली ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

21 May 2025, 06:31:08 PM IST

MI vs DC Match Live Score: क्या निर्धारित समय पर होगा टॉस?

MI vs DC Match Live Score: मुंबई बनाम दिल्ली मैच शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। अगर बारिश ने खलल नहीं डाला तो टॉस निर्धारित समय शाम सात बजे होगा।

21 May 2025, 06:00:20 PM IST

MI vs DC Match Live Score: रोहित शर्मा का जवाब नहीं

MI vs DC Match Live Score: 'हिटमैन' रोहित शर्मा एमआई वर्सेस डीसी मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 29 मैचों में 867 रन जुटाए हैं। रोहित शर्मा पर आज सभी की नजरें होंगी क्योंकि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद यह उनका पहला मैच होगा।

21 May 2025, 05:30:19 PM IST

MI vs DC Match Live Score: क्या अक्षर पटेल दिखाएंगे दम?

MI vs DC Match Live Score: दिल्ली ने आईपीएल 2025 की शुरुआत छह में से पांच मैच जीतकर की थी लेकिन दूसरे हाफ में उसका प्रदर्शन काफी खराब रहा है। कुलदीप यादव (12 विकेट) ने एक छोर से नियंत्रण बनाया है लेकिन कप्तान और स्पिनर ऑराउंडर अक्षर पटेल के लिए यह सत्र काफी हद तक निराशाजनक रहा है। उन्होंने अब तक 263 रन बनाने के अलावा सिर्फ पांच विकेट चटकाए हैं।

21 May 2025, 05:00:23 PM IST

MI vs DC Match Live Score: केएल राहुल का कैसा रिकॉर्ड?

MI vs DC Match Live Score: केएल राहुल का मुंबई के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने 19 मैचों में 74.23 की औसत से एमआई के सामने 965 रन बनाए हैं। यह 500 से ज्यादा रन बनाने वाले किसी भी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ किसी खिलाड़ी का सबसे अधिक औसत है। राहुल मौजूदा सीजन में दिल्ली के लिए 493 रन बनाए चुके हैं। डीसी फिर राहुल के प्रदर्शन पर निर्भर होगी, जिन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक जमाया था।

21 May 2025, 04:30:16 PM IST

MI vs DC Match Live Score: 'मुंबई किस्मत तय करने की हकदार'

MI vs DC Match Live Score: मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि टीम प्लेऑफ में अपनी किस्मत खुद तय करने की हकदार है। जयवर्धने ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम के मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ''हम लगातार छह जीत के बाद हमेशा प्लेऑफ के लिए दावेदार थे। हमारे लिए टूर्नामेंट (फिर से) शुरू होने पर और अच्छा क्रिकेट खेलना जारी रखना जरुरी है। खिलाड़ी इसका इंतजार कर रहे थे। हमारा अभ्यास सत्र बहुत अच्छा रहा और हम एक समय में एक ही मैच पर ध्यान दे रहे हैं।''

21 May 2025, 04:00:20 PM IST

MI vs DC Match Live Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

MI vs DC Match Live Score: मुंबई और दिल्ली ने आपस में अब तक 36 मैच खेले हैं। एमआई का इस दौरान पलड़ा भारी रहा। एमआई ने 20 मैच में विजयी परचम फहराया। डीसी को 16 मुकाबलों में जीत नसीब हुई। दोनों की जब मौजूदा सीजन में पिछले भिड़ंत हुई थी, तब मुंबई ने दिल्ली को 12 रनों से मात दी।

21 May 2025, 03:30:01 PM IST

MI vs DC Match Live Score: मुंबई इंडियंस स्क्वॉड

MI vs DC Match Live Score: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, कर्ण शर्मा, मिशेल सेंटनर, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, रघु शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स, राज बावा, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, अश्विनी कुमार, सत्यनारायण राजू।

21 May 2025, 03:30:01 PM IST

MI vs DC Match Live Score: दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड

MI vs DC Match Live Score: केएल राहुल, फाफ डुप्लेसी, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, दुशमंथा चमीरा, सेदिकुल्लाह अटल, करुण नायर, मनवंत कुमार।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, MI Vs GT, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |